फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Avinash Das: गृहमंत्री की तस्वीर साझा करने के मामले में अग्रिम जमानत के लिए हाईकोर्ट पहुंचे अविनाश, सत्र अदालत ने खारिज की याचिका

Wed, 22 Jun 2022 11:21 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

गृहमंत्री की तस्वीर साझा करने के मामले में फिल्म निर्माता अविनाश दास की सत्र अदालत ने अग्रिम जमानत खारिज कर दी। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है।
विज्ञापन
अविनाश दास, अमित शाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता अविनाश दास ने गिरफ्तार आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के साथ केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तस्वीर साझा करने के मामले में अग्रिम जमानत के लिए गुजरात उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया है। एक सत्र अदालत ने अहमदाबाद शहर की अपराध शाखा द्वारा आईपीसी की धारा 469  और राष्ट्रीय सम्मान अधिनियम और सूचना और प्रौद्योगिकी के अपमान की रोकथाम के प्रावधानों के तहत दर्ज प्राथमिकी के संबंध में उनकी अग्रिम जमानत खारिज कर दी, तब उन्होंने हाईकोर्ट का रुख किया है।

विज्ञापन
Trending Videos

बुधवार को ये मामला जज निखि एस करील की अदालत में आया और उन्होंने इसे 27 जून तक के लिए स्थगित कर दिया है। जब उन्होंने पूजा सिंघल की एक तस्वीर शेयर की थी तब शहर की क्राइम ब्रांच ने अविनाश दास के खिलाफ एफआईआर दर्ज की थी। बता दें कि हाल ही में पूजा सिंघल को प्रवर्तन निदेशालय ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार किया था। एफआईआर के अनुसार फोटो के कैप्शन को लेकर दास ने दावा किया था कि ये तस्वीर पूजा सिंघल की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ली गई है। जबकि तस्वीर 2017 में ली गई थी।

अविनाश दास - फोटो : Social media
फिल्म निर्माता पर तिरंगा पहने एक महिला की अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक अकाउंट पर एक तस्वीर साझा करके राष्ट्रीय सम्मान का अपमान करने के लिए भी मामला दर्ज किया गया था। इस महीने की शुरुआत में एक सत्र अदालत ने दास की याचिका ये कहते हुए खारिज कर दी थी कि 'दास ने जानबूझकर दावा किया था कि सिंघल के साथ शाह की तस्वीर बाद की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले ली गई थी, जबकि ये गृहमंत्री की छवि खराब करने के लिए किया गया था।
विज्ञापन

फिल्म निर्माता अविनाश दास ने स्वरा भास्कर, संजय मिश्रा और पंकज त्रिपाठी अभिनीत फिल्म 'अनारकली ऑफ आरा' का निर्देशन किया है। 2021 में उनकी रिलीज फिल्म 'रात बाकी है'। इसके अलावा नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज 'शी' का भी निर्देशन अविनाश दास ने किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें