वरुण धवन ने दिया बच्चों को मैसेज
वरुण धवन ने स्कूल के वार्षिक दिवस में बताया कि इस स्कूल के कई बच्चे अच्छी जगहों पर पहुंच गए हैं। एक बच्चा तो डॉक्टर तक बना है। इसके अलावा वरुण ने बच्चों को एक जरूरी मैसेज भी दिया है। उन्होंने भगवान राम और रावण का उदाहरण दिया, जिसमें वह कहते हैं कि रावण को अपने ज्ञान का अंहकार था और भगवान राम को अंहकार का ज्ञान था। इस बात के जरिए वह बच्चों को बताना चाहते हैं कि ज्ञान के माध्यम से जिंदगी को पॉजिटिविटी तरीके से बदला जा सकता है।
स्कूल फंक्शन में बच्चों के साथ वरुण धवन
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
मस्ती भरे अंदाज में किया डांस
बच्चों को मैसेज देने के अलावा वरुण धवन ने उनके साथ अपनी आने वाली फिल्म ‘बेबी जॉन ’के गाने ‘नैन मटका’ पर डांस भी किया। बच्चे भी वरुण के साथ डांस करके काफी खुश नजर आए।
Baby John Trailer: फैंस का इंतजार जल्द होगा खत्म, इस दिन 'बेबी जॉन' के ट्रेलर लॉन्च की हो रही भव्य तैयारी
फैंस के साथ फोटो भी खिंचवाए
वरुण धवन ने इंवेट खत्म होने के बाद बच्चों के साथ और स्कूल टीचर के साथ फोटो भी खिंचवाए। कई फैंस ने भी वरुण धवन के साथ फोटो क्लिक करवाए, उनके फैंस को अब वरुण धवन की फिल्म 'बेबी जॉन' का इंतजार है, इस फिल्म में वह बेहतरीन एक्शन सींस करते हुए नजर आएंगे।