फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AR Rahman: तलाक के बाद एक साल का ब्रेक लेने जा रहे एआर रहमान? जानें क्या है दावों की असल सच्चाई

Sat, 07 Dec 2024 02:26 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

एआर रहमान के एक साल के ब्रेक लेने की खबरों पर उनकी बेटी खतीजा रहमान ने प्रतिक्रिया दी है। खतीजा ने सोशल मीडिया पर इन खबरों को अफवाह करार दिया है।
विज्ञापन
एआर रहमान, खतीजा रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम- एआर रहमान, खतीजा रहमान
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मशहूर संगीतकार एआर रहमान अपनी पत्नी सायरा बानो से अलग होने की वजह से लगातार सुर्खियों में हैं। इस बीच हाल ही में सोशल मीडिया यह दावा किया जाने लगा कि वह संगीत की दुनिया से एक साल के लिए ब्रेक लेने जा रहे हैं। अब इन दावों पर उनकी बेटी और गायिका खतीजा रहमान की प्रतिक्रिया सामने आई है। 

विज्ञापन

Bhumi Pednekar: रणवीर सिंह को बैंड बाजा बारात के लिए किया कास्ट, भूमि पेडनेकर ने बताई अभिनेता की खासियत

Trending Videos

एआर रहमान, खतीजा रहमान - फोटो : इंस्टाग्राम- एआर रहमान, खतीजा रहमान
बेटी ने किया दावों का खंडन
उन्होंने अपने पिता के एक साल के ब्रेक लेने की खबरों का खंडन किया है। कई रिपोर्ट्स और सोशल मीडिया पोस्ट्स में दावा किया जा रहा था कि एआर रहमान अपने व्यक्तिगत जीवन में चल रही समस्याओं के कारण एक साल का ब्रेक लेंगे। इन दावों का जवाब देते हुए खतीजा ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, "कृपया ऐसी बेकार अफवाहें फैलाना बंद करें।"

 

एआर रहमान - सायरा बानो - फोटो : इंस्टाग्राम @arrahman
19 नवंबर को किया था अलग होने का एलान
संगीतकार एआर रहमान ने हाल ही में यह घोषणा की थी कि वह और उनकी पत्नी सायरा बानो, से अलग हो रहे हैं। दोनों 29 वर्षों तक पति पत्नी के रूप में  से एक साथ थे। यह खबर 19 नवंबर को खुद रहमान ने सोशल मीडिया पर साझा की थी। उन्होंने लिखा था, "हमने तीस साल साथ बिताने की उम्मीद की थी, लेकिन हर चीज का एक अनदेखा अंत होता है।"
विज्ञापन

एआर रहमान- सायरा बानो - फोटो : सोशल मीडिया
साल 1995 में हुई थी शादी
इससे पहले, 19 नवंबर को ही सायरा बानो के वकील वंदना शाह ने इस जोड़े के अलग होने के बारे में एक आधिकारिक बयान जारी किया था। बयान में कहा गया, "सायरा ने अपने पति से अलग होने का कठिन निर्णय लिया है, जो उनके रिश्ते में गहरे भावनात्मक तनाव के कारण लिया गया। हालांकि, दोनों के बीच गहरी मोहब्बत थी, लेकिन समस्याओं और कठिनाइयों के चलते उनके बीच एक खाई बन गई, जिसे अब पार करना संभव नहीं था।" सायरा बानों और एआर रहमान का विवाह 1995 में हुआ था और अब यह जोड़ा अपने रिश्ते के इस कठिन अध्याय को पार कर रहा है।
Prasanth Varma: बालकृष्ण के बेटे की डेब्यू फिल्म संकट में, प्रशांत वर्मा की ये फिल्म भी होगी बंद!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें