फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यह खबर पढ़कर ही 'किल दिल' फिल्म देखिए

Fri, 14 Nov 2014 04:26 PM IST
टीम डिजिटल/नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
किल दिल फिल्म किसी को अच्छी लगी है और किसी को बुरी। लेकिन आप इस फिल्म के लिए टिकट तब बुक कराइए जब आप यह जान लें कि इस फिल्म को किस समीक्षक ने कितने स्टार दिए हैं।
विज्ञापन


इंडिया डॉट कॉम ने इसे 90 के दौर जैसी फिल्म बताया है। समीक्षा के अनुसार यह एक ऐसी फिल्मी है जो अपने फिल्मी होने की वजह से आपको आकर्षित करती है। फिल्म समीक्षक ने इसे 4 स्टार दिए हैं।

पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/EfZCRx

इंडियन एक्सप्रेस ने फिल्म की कहानी को एक पुरानी और देखी-सुनी सी कहानी बताया। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक फिल्म का अभिनय अच्छा है बशर्ते उन्हें एक बेहतर कहानी और पटकथा मिलती।
विज्ञापन


पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/EtWAKB

बॉलीवुड हंगामा ने इसे दो फिल्मों गुंडे और दावत-ए-इश्क के बीच की फिल्म बताया। समीक्षक के अनुसार यह फिल्म मसाला फिल्म होने के साथ साथ एक संदेश देने की कोशिश करती है। फिल्म के विषय को भी कई बार देखा गया विषय बताया गया है। समीक्षक ने फिल्म को 2 स्टार दिए हैं।

पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/GXz4TZ

koimoi.com के अनुसार यह फिल्म इसके विषय या कहानी के लिए नहीं बल्कि इसके कलाकारों के अभिनय के लिए देखी जानी चाहिए। समीक्षक ने गोविंदा की शानादार ऐक्टिंग की तारीफ करने के साथ साथ रणवीर-परिणिती की केमेस्ट्री को भी सराहा गया है। समीक्षक ने इसे 2.5 स्टार दिए हैं।
विज्ञापन


पढ़िए फिल्म की समीक्षा http://goo.gl/03UHAE
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें