जानेमाने फिल्म निर्देशक रवि चोपड़ा का निधन हो गया। वे ब्रीचकैंडी अस्पताल में भर्ती थे। 68 वर्षीय चोपड़ा को कल ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
रवि चोपड़ा गुजरे जमाने के निर्माता-निर्देशक बीआर चोपड़ा के बेटे थे। यश चोपड़ा, रवि चोपड़ा के चाचा थे। मशहूर धारवाहिक महाभारत का निर्देशन भी रवि चोपड़ा ने ही किया था।
उन्होंने विष्णु पुराण और मां शक्ति जैसे धार्मिक धारावाहिकों का निर्माण भी किया था।
रवि चोपड़ा ने जमीर, बर्निंग ट्रेन, दहलीज, बागबान और बाबुल जैसी सुपरहिट फिल्मों का निर्देशन किया था। बीआर चोपड़ा की मौत के बाद उन्होंने भूतनाथ और भूतनाथ रिटर्न्स का निर्माण भी किया।
वे लंबे समय से फेफड़े के कैंसर से पीड़ित थे। उन्होंने आज दोपहर तीन बजे अंतिम सांस ली।