फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter Twitter Review: 'फाइटर' को दर्शकों ने बताया ब्लॉकबस्टर, ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री भी आई पसंद

Thu, 25 Jan 2024 09:57 AM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फाइटर'  को समीक्षकों और दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।
विज्ञापन
'फाइटर' - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण स्टारर फिल्म 'फाइटर' आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। 'फाइटर' भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म है। 'वॉर' और 'पठान' जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों के बाद इस फिल्म का निर्देशन सिद्धार्थ आनंद ने किया है। इस फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था। वहीं, अब सभी की निगाहें इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन पर टिकी हैं। 'फाइटर'  को समीक्षकों और दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर फिल्म बता रहे हैं।
विज्ञापन


पसंद आई ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री
'फाइटर' को लेकर सोशल मीडिया पर यूजर्स जमकर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इस यूजर ने रिव्यू देते हुए एक्स पर लिखा, 'फाइटर ब्लॉकबस्टर नहीं मेगा ब्लॉकबस्टर है, ऋतिक और दीपिका की केमिस्ट्री कमाल लग रही है। हाई लेवल एक्शन वीएफएक्स और  सिनेमैटोग्राफी, स्टोरीलाइन सब अच्छा है। सिद्धार्थ आनंद की फिल्म को देखकर शुरुआत से अंत तक रोंगटे खड़े होने का अहसास होता है।'
 

यह भी पढ़ें: Argylle Premiere: 'आर्गाइल' के वर्ल्ड प्रीमियर पर हेनरी कैविल का जलवा, गर्लफ्रेंड नताली विस्कुसो संग दिए पोज
विज्ञापन

 

फिल्म को मिली सकारात्मक प्रतिक्रिया 
वहीं, दूसरे यूजर ने लिखा, 'यह एक ब्लॉकबस्टर फिल्म नहीं है, यह एक मेगा ब्लॉकबस्टर फिल्म है, एक्शन, डायरेक्शन, वीएफएक्स, सिनेमैटोग्राफी, बीजीएम और सब कुछ शानदार है। इस फिल्म को जरूर देखें।' एक और यूजर ने अपना रिव्यू देते हुए ऋतिक रोशन और दीपिका की फिल्म को 'ब्लॉकबस्टर' बताया। एक अन्य ने कहा, 'सिद्धार्थ आनंद की एक और ब्लॉकबस्टर फिल्म। ऋतिक और दीपिका की कमेस्ट्री शानदार लग रही है।' सोशल मीडिया पर इस तरह के ढेरों रिव्यू देखने को मिल रहे हैं। 
विज्ञापन

 
 

'फाइटर' की स्टार कास्ट
इस फिल्म में दीपिका पादुकोण और ऋतिक रोशन लीड रोल में हैं। फिल्म में ऋतिक स्क्वाड्रन लीडर शमशेर पठानिया उर्फ पैटी की भूमिका में हैं। वहीं, दीपिका पादुकोण स्क्वाड्रन लीडर मीनल राठौड़ उर्फ मिन्नी का किरदार निभा रही हैं। इन दोनों सुपरस्टार के अलावा फिल्म में अनिल कपूर भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, जो ग्रुप कैप्टन राकेश जय सिंह उर्फ रॉकी के किरदार में नजर आएंगे। भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म 'फाइटर' को समीक्षकों और दर्शकों से प्रतिक्रिया मिलनी शुरू हो गई है। सोशल मीडिया पर यूजर्स फिल्म को ब्लॉकबस्टर बता रहे हैं।

यह भी पढ़ें: Fighter: ऋतिक-दीपिका की 'फाइटर' को एक और बड़ा झटका, खाड़ी देशों में बैन के बाद अब यहां भी निलंबित हुई फिल्म!
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें