फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fighter: फाइटर को 'पाकिस्तान-विरोधी' कहे जाने पर फूटा सह लेखक का गुस्सा, रमन छिब ने दी कड़ी प्रतिक्रिया

Wed, 31 Jan 2024 06:26 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'फाइटर' को 'पाकिस्तान-विरोधी' कहे जाने पर इसके सह-लेखक का गुस्सा फूट पड़ा है। रमन छिब ने आलोचनाओं पर कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 
 
विज्ञापन
फाइटर-रमन छिब - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण अभिनीत फिल्म 'फाइटर' को दर्शकों और समीक्षकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी यह फिल्म इस साल की बहुप्रतीक्षित रिलीज में से एक रही है। हालांकि, यह पहली एरियल-एक्शन फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई है। इतना ही नहीं एक वर्ग ने तो इसे 'अंधराष्ट्रवादी' और 'पाकिस्तान-विरोधी' का टैग भी दे दिया है। विवाद पर अब फिल्म की कहानी के सह-लेखक रमन छिब ने चुप्पी तोड़ी है। साथ ही बड़ा बयान देकर अफवाहों को दरकिनार करते नजर आए हैं।

'पाकिस्तान-विरोधी' टैग पर रमन छिब की प्रतिक्रिया

रमन खुद भारतीय सेना में सेवा दे चुके हैं। उन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान फिल्म पर लगे आरोपों का बचाव किया। सह-लेखक ने कहा, 'यह वह जीवन है जिसके साथ मैं बड़ा हुआ हूं, चाहे वह मेरे पिता के साथ हो (जो वायु सेना का हिस्सा रहे हैं) या सेना में मेरा संक्षिप्त कार्यकाल। मुझे लगता है कि यह सबसे अराजनीतिक और धर्मनिरपेक्ष संगठन है। साथ ही, हमें यह समझने की जरूरत है कि पाकिस्तान को कोसना मुस्लिम विरोधी नहीं है। मैं इसका बचाव नहीं कर रहा हूं, लेकिन हमारी फिल्म आतंकवाद के खिलाफ है। सशस्त्र सेनाएं बिल्कुल भी अंधराष्ट्रवादी नहीं हैं।'

विज्ञापन


Animal: रश्मिका ने शादी सीक्वेंस के शूटिंग अनुभव को किया साझा, बर्फ में साड़ी पहनने के बाद भी इस कारण थीं खुश

'फाइटर' पर छिब का बयान

छिब ने यह भी कहा कि उन्होंने 2015 में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण को ध्यान में रखकर 'फाइटर' की स्क्रिप्ट लिखी थी। रमन छिब के अनुसार, 'मैंने उन्हें ध्यान में रखते हुए फिल्म लिखी थी, लेकिन मुझे कोई भ्रम नहीं है कि वे इसके लिए बोर्ड पर आए। वे सिद्धार्थ और उनकी योग्यता के कारण सहमत हुए। मैं भाग्यशाली था कि सिड ने भी सोचा कि वे इसके लिए सबसे उपयुक्त हैं।'

Munawar Faruqui Video: मुनव्वर फारूकी का भीड़ के बीच बिगड़ा संतुलन, धड़ाम से गिरे बिग बॉस 17 के विजेता

'फाइटर' स्टारकास्ट, निर्देशक

'फाइटर' ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण की पहली ऑन-स्क्रीन साझेदारी है। एरियल एक्शन में अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, संजीदा शेख, ऋषभ साहनी और अक्षय ओबेरॉय भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह फिल्म एक निर्माता के रूप में सिद्धार्थ आनंद की पहली फिल्म भी है, क्योंकि उन्होंने वायकॉम18 स्टूडियोज के साथ अपने बैनर मार्फ्लिक्स पिक्चर्स के तहत 'फाइटर' को भी बैंकरोल किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें