फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deepika Padukone: दीपिका पादुकोण ने एकेडमी म्यूजियम गाला में बिखेरा जलवा, ये दिग्गज हस्तियां भी रहीं मौजूद

Mon, 04 Dec 2023 11:33 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

इस कार्यक्रम के लिए दीपिका ने बैंगनी रंग का मखमली गाउन कैरी किया था।  रेड कार्पेट पर जाने से पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने लुक की कई तस्वीरें भी साझा कीं।
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने तीन दिसंबर को लॉस एंजिल्स में आयोजित अकादमी संग्रहालय गाला कार्यक्रम में शिरकत की। यह कार्यक्रम ऑस्कर के बाद दुनियाभर में दूसरा सबसे बड़ा मंच है, जिसे उसी बोर्ड की ओर से आयोजित किया जाता है। इससे पहले साल की शुरुआत में, दीपिका को ऑस्कर समारोह में में देखा गया था। उनके अलावा सेलेना गोमेज, दुआ लीपा और अन्य हॉलीवुड सितारे भी इस वैश्विक कार्यक्रम का हिस्सा थे।

विज्ञापन

Shashi Kapoor: हिट फिल्मों के बाद भी पाई-पाई को मोहताज हो गए थे शशि कपूर, बेचने पड़े थे पत्नी के गहने और कार

दीपिका पादुकोण - फोटो : सोशल मीडिया
गाउन में दीपिका ने गिराईं बिजलियां
रेड कार्पेट पर ये सितारे फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए भी नजर आए। इस कार्यक्रम के लिए दीपिका ने बैंगनी रंग का मखमली गाउन कैरी किया था।  रेड कार्पेट पर जाने से पहले दीपिका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर अपने लुक की कई तस्वीरें भी साझा कीं। सेलेना गोमेज और दुआ लीपा जैसे कई सेलेब्स को भी सितारों से सजे रेड कार्पेट पर फोटोग्राफरों के लिए पोज देते हुए देखा गया। उनके साथ नताली पोर्टमैन, लुपिता न्योंगो, के ह्यू क्वान और मेरिल स्ट्रीप जैसे हॉलीवुड ए-लिस्टर्स भी शामिल हुए।

ये मशहूर हस्तियां भी आईं नजर
बता दें कि वार्षिक अकादमी संग्रहालय गाला का लक्ष्य संग्रहालय की प्रदर्शनियों और सार्वजनिक प्रोग्रामिंग के लिए धन जुटाना होता है। धन जुटाने के अलावा इस कार्यक्रम में मेरिल स्ट्रीप, माइकल बी जॉर्डन, ओपरा विन्फ्रे और सोफिया कोपोला जैसी मशहूर हस्तियों को सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

इन फिल्मों में दिखेंगी दीपिका
वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपिका पादुकोण आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म 'जवान' में कैमियो रोल में नजर आई थीं। वह जल्द ही फाइटर में नजर आने वाली हैं। फिल्म में वे ऋतिक के साथ दिखेंगी। इसके अलावा वे नाग अश्विन की 'कल्कि 2898 एडी' में नजर आएंगी। फिल्म में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं। यह 2024 में किसी समय सिनेमाघरों में रिलीज होगी। दीपिका की बहुप्रतीक्षित फिल्मों में रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन भी है। फिल्म में वह लेडी सुपर कॉप के रोल में दिखने वाली हैं।
Michael Jordan: हीरो ने पार्किंग में खड़ी कार में ठोक दी अपनी करोड़ों की कार, देखिए दुर्घटना स्थल की तस्वीरें
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें