फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस साल के हर त्योहार पर एक बड़ी फिल्म

विज्ञापन
विज्ञापन
त्योहारों और फिल्मों का चोली-दामन का साथ रहा है। फिल्मी सितारे त्योहार की खुमारी में डूबे लोगों को कई शानदार फिल्मों का तोहफा देने को बेचैन रहते हैं। साल 2014 में भी कई बड़े त्योहार बड़ी फिल्मों के नाम बुक हैं।
विज्ञापन


जरा जानिए कौन सी हैं वो फिल्में और कौन हैं इनके सितारे। इस बार भी ईद, दीवाली और क्रिसमस जैसे फेस्टिवल में कई शानदार फिल्में पर्दे पर रिलीज होंगी।
Trending Videos

सलमान फिर देंगे ईद का तोहफा

सलमान खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'किक' इस साल ईद पर बॉक्स ऑफिस पर कहर बरपाने को तैयार है। सलमान खान की जितनी ‌भी फिल्में ईद पर रिलीज होती हैं उनकी ओपनिंग उतनी ही शानदार रही है।

वांटेड, दबंग और बॉडीगार्ड ऐसी ही फिल्में थीं जिन्होंने सलमान को ईद पर बॉक्स ऑफिस का बादशाह साबित किया। इसलिए सलमान अपनी फिल्म किक को फिर से ईद पर ही रिलीज करने जा रहे हैं।

शाहरुख भी हैं मैदान में

सलमान की फिल्म किक ईद पर रिलीज होगी तो वहीं शाहरुख भी अब इस लड़ाई में कूद पड़े हैं। ताजा चर्चाएं हैं कि शाहरुख की फिल्म फैंस भी ईद पर ही रिलीज होगी।

अगर ऐसा होता है तो 2014 में ईद पर बॉक्स ऑफिस पर पहली बार खान वार देखने को मिलेगी।

दीवाली पर शाहरुख कहेंगे 'हैप्पी न्यू ईयर'

अगर सलमान ईद के बादशाह हैं तो शाहरुख को दीवाली पर बॉक्स ऑफिस का किंग माना जाता है। उनकी पिछली कई फिल्में जो दीवाली पर रिलीज हुई हैं सुपरहिट साबित हुई हैं।

अपनी सुपरहिट जोड़ीदार दीपिका पादुकोण के साथ शाहरुख इस बार 'हैप्पी न्यू ईयर' में नजर आएंगे। और इन दोनों की ये फिल्म दीवाली पर रिलीज होगी।
विज्ञापन

क्रिसमस पर रणबीर के जलवे

हालांकि इस साल क्रिसमस का स्लॉट आमिर के हाथ में नहीं रहेगा। ये दिन रणबीर कपूर की फिल्म बांबे वैलवेट के नाम रहेगा। अनुराग कश्यप की इस फिल्म में रणबीर एकदम नए अवतार में दिखेंगे।

हालांकि क्रिसमस पर वह आमिर जैसा जादू चला पाते हैं या नहीं ये तो बाद में ही पता चलेगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें