ये सितारे भी आएंगे नजर
फिल्म का पोस्टर साझा करते हुए फवाद खान ने लिखा कि एमबीजी का टीजर 9 सितंबर को सुबह 10 बजे जारी किया जाएगा। फवाद और वसीम अकरम के अलावा इस फिल्म में हनीरा अकरम, मिकाल जुल्फिकार, आयशा उमर, जावेद शेख, जान रेम्बो, गोहर रशीद, हिना दिलपाजीर, शायन खान, मणि, किरण मलिक, अली सफीना, मरहूम अहमद बिलाल, अदनान जाफर, शफात अली और अकदास वसीम भी शामिल हैं। मनी बैंक गारंटी फिल्म अगले साल 21 अप्रैल को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
फवाद की आने वाली फिल्म
एमबीजी के अलावा फवाद खान अभिनेत्री माहिरा खान के साथ 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट' भी लेकर आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार, ये फिल्म यूनुस मलिक की 1979 की पंथ क्लासिक मौला जट्ट की पंजाबी भाषा में रीमेक में रीमेक है। इस फिल्म की कहानी को वैश्विक दर्शकों को ध्यान में रखते हुए लशारी ने बनाया है। जिनकी पहली वार ने पाकिस्तान में बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ दिया था।