फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Desi Vibes with Shehnaaz Gill: शहनाज के शो में मस्ती करते नजर आए शाहिद कपूर, वायरल हुईं तस्वीरें

Tue, 31 Jan 2023 12:54 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड अभिनेत्री शहनाज गिल अपनी क्यूट और चुलबुली बातों को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। अभिनेत्री जल्द ही बॉलीवुड में सलमान खान की फिल्म के साथ डेब्यू करेंगी। वह इन दिनों 'किसी का भाई किसी की जान' को लेकर सुर्खियां बटोर रही हैं। 
विज्ञापन
शहनाज गिल और शाहिद कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब की कटरीना शहनाज गिल ने अपने सोशल मीडिया से कई तस्वीरें शेयर की हैं, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं और ये तेजी से वायरल हो रही हैं। ये तस्वीर शहनाज के शो देसी वाइब्स की हैं, जिसमें शहनाज के साथ गेस्ट के रूप में शाहिद कपूर नजर आ रहे हैं। तस्वीरों को देखकर साफ पता चल रहा है कि दोनों सेट पर काफी मस्ती कर रहे हैं। शो में शाहिद कपूर अपनी आने वाली फिल्म 'फर्जी' का प्रमोशन करने के लिए आने वाले हैं।

विज्ञापन

शहनाज गिल और शाहिद कपूर दोनों ही मैचिंग कलर के आउटफिट में दिखाई दिए। दोनों की ये तस्वीरें देख फैंस को यकीन हो गया है कि यह एपिसोड मजेदार होने वाला है। बता दें कि 'देसी वाइब्स विद शहनाज गिल' सेलिब्रिटी शो है, जिसमें होस्ट शहनाज इंडियन सितारों से मजेदार सवाल पूछती हैं। वह अपनी जिंदगी के कुछ दिलचस्प किस्सों को भी कैमरे के सामने बयां करती हैं। इस चैट शो पर अभी तक कई बॉलीवुड सेलेब्स आ चुके हैं। इस लिस्ट में रकुल प्रीत सिंह, राजकुमार राव, विक्की कौशल शामिल हैं। 
 

शहनाज गिल - फोटो : सोशल मीडिया
शाहिद और शहनाज के बीच की बॉन्डिंग फैंस को काफी पसंद आ रही है। शो के दौरान शाहिद मल्टीकलर हूडी और जींस पहने नजर आए तो वहीं शहजान गिल ने ब्लू कलर का आउटफिट कैरी किया। शहनाज के इस पोस्ट पर फैंस जमकर रिएक्शन दे रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए कहा कि वह 'इस जोड़ी को एक साथ देखने के लिए बेताब था।' एक अन्य यूजर ने कहा कि शहनाज अपने मेहमानों को पहले ही बोल देती हैं कि वे भी मेरे कपड़ों से मैचिंग कपड़े ही पहनें। वहीं अन्य कई यूजर्स ने भी शहनाज और शाहिद के कपड़ों और बॉन्डिंग की तारीफ की। 
विज्ञापन

वर्क फ्रंट की बात करें तो  अभिनेता शाहिद कपूर फिल्म 'फर्जी' के साथ ओटीटी डेब्यू करने वाले हैं। यह वेब सीरीज है, जिसमें साउथ सुपरस्टार विजय सेतुपति और राशि खन्ना भी नजर आएंगे। इसके अलावा केके मेनन का अभिनय भी दर्शकों को देखने को मिलने वाला है। 'फर्जी' में शाहिद कपूर नेगेटिव किरदार में देखे जाएंगे, जो नकली नोट बनाता है और लोगों को बेवकूफ बनाता है।

यह भी पढ़ें: करीना ने आने वाली फिल्म में किया अपने किरदार का खुलासा, हॉलीवुड के इस कलाकार से है इंस्पायर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें