फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hansika Motwani: रियलिटी शो में दिखेगी हंसिका मोटवानी की कहानी, लव शादी और ड्रामा का टीजर रिलीज

Tue, 31 Jan 2023 12:41 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आए दिन लाइमलाइट में रहने वाली हंसिका मोटवानी ओटीटी पर आने वाले अपने नए रियलिटी शो 'लव शादी और ड्रामा को लेकर एक बार फिर सुर्खियों में आ गई हैं। सुर्खियों में आने की खास वजह क्या है यह हम आपको बताते हैं...
विज्ञापन
हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी की शादी उनके लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड और बिजनेस पार्टनर सोहेल कथूरिया से हुई है। दोनों साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे। कुछ समय पहले खबरें आई थीं कि दोनों की शादी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने वाली है। अब इसी पर एक बड़ा अपडेट आया है।
विज्ञापन

हंसिका मोटवानी और सोहेल की ग्रैंड वेडिंग पर आधारित रियलिटी शो 10 फरवरी को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज होने वाली है। इसकी जानकारी खुद हंसिका मोटवानी ने अपने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके दी। हंसिका ने टीजर शेयर करते हुए लिखा, 'लॉट्स ऑफ लव... लॉट्स ऑफ हैप्पीनेस और थोड़ा बहुत ड्रामा।'

हंसिका मोटवानी - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो की शुरुआत उनकी प्री-वेडिंग और वेडिंग सेरेमनी की अनदेखी वीडियो के साथ हुई, जिसमें उनकी प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन की तैयारियों की झलक दिखाई दी। वीडियो में तस्वीरों के साथ हंसिका अपनी आवाज में वॉयस ओवर करते हुए कहती हैं, 'सच्चा प्यार, सपना शादी, सब कुछ सही था। कुछ भी गलत नहीं हो सकता था, या यह हो सकता है!' वीडियो के बदलते ही हंसिका कहती हुई दिखती हैं, 'यह मेरे लिए बहुत कठिन था! आपने हमेशा मुझसे कहा था कि किसी के अतीत को मत देखो!' वहीं, अगले दृश्य में हंसिका अपनी मां मोना मोटवानी से बातचीत करती नजर आती हैं। बता दें कि यह रियलिटी शो कई चौंकाने वाले खुलासों से भरा होगा, जो किसी तरह उनके पति सोहेल के अतीत से भी जुड़ा हुआ है। कुल मिलाकर शादी में होने वाली चटपटी नोकझोंक को हंसिका अपने वेडिंग लव ड्रामा में आप सबके लिए लेकर आ रही हैं।
 
विज्ञापन

हंसिका मोटवानी ने बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपने करियर की शुरुआत की थी। वह फेमस टीवी शो ‘शाका लाका बूम-बूम’ में अहम किरदार कर चुकी हैं और वह आखिरी बार बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट ऋतिक रोशन की हिट फिल्म ‘कोई मिल गया’ में नजर आई थीं। इसके बाद वह हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म ‘तेरा सुरूर’ में लीड एक्ट्रेस का रोल करके और भी मशहूर हो गईं। वह अब तक कई फिल्में कर चुकी हैं। उनकी 50वीं फिल्म ‘महा’ पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।

यह भी पढ़ें: 'पठान 2' का हुआ एलान और 'शहजादा' की रिलीज डेट टली, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें