फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पोस्टपोन हुई फरहान अख्तर की फिल्म

Thu, 12 Sep 2013 04:42 PM IST
अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
फरहान अख्तर की आने वाली फिल्म पोस्टपोन हो गई। यह अब अगले साल रिलीज होगी।
विज्ञापन


विद्या बालन और फरहान अख्तर की फिल्म 'शादी के साइड इफेक्ट्स' इस साल के अंत में रिलीज होने जा रही थी, लेकिन इस फिल्म के प्रोड्यूसर्स ने अब अपना निर्णय बदल दिया है।

एकता कपूर और प्रीतीश नंदी इस फिल्म के संयुक्त रूप से निर्माता हैं। दोनों ने एक मीटिंग कर निर्णय लिया है कि उनकी यह फिल्म अब नए साल में रिलीज होगी। शिड्यूल के हिसाब से तो 'शादी के साइड इफेक्ट्स' की रिलीज इसी साल 6 दिसंबर को तय थी।
विज्ञापन


दिक्कत की बात यह कि उनकी फिल्म के साथ कई बड़ी फिल्में भी रिलीज होने जा रही थीं। इसी जानकारी ने एकता कपूर को टेंशन में डाल दिया। तब एकता ने फौरन निर्णय ले लिया कि उन्हें बेवजह को रिस्क नहीं लेना है।

दरअसल एकता पर दूध का जला छांछ को भी फूंक फूंक कर पीता है वाली कहावत लागू हो रही है। 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' की रिलीज के बाद वे सावधानी पूर्वक कदम रखना चाह रही हैं। उनकी इस फिल्म के फ्लॉप होने की एक वजह 'चैन्नई एक्सप्रेस' की धुआंधार सफलता भी रही।
विज्ञापन


हफ्तेभर बाद भी माल कमाकर दे रही 'चैन्नई एक्सप्रेस' को 'वंस अपॉन ए टाइम इन मुंबई दोबारा' के लिए न तो सिंगल स्क्रीन थिएटर वालों ने उतारा और न ही मल्टीप्लैक्स मालिकों ने। एकता कपूर इस मामले में गच्चा खा गईं। यह गलती वे दोबारा नहीं करना चाहती हैं। उनसे प्रीतीश नंदी भी पूरी तरह सहमत हो चुके हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें