फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Farhan Akhtar: फरहान अख्तर के लिए सबसे चुनौतीपूर्ण फिल्म थी 'तूफान', अभिनेता ने वीडियो साझा कर लिखा लंबा नोट

Sun, 16 Jul 2023 09:30 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

फरहान अख्तर और मृणाल ठाकुर की फिल्म 'तूफान' के दो साल पूरे हो चुके है। इस मौके पर अभिनेता ने फिल्म से जुड़ी खास यादें साझा की हैं।
विज्ञापन
तूफान - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता फरहान अख्तर ने साल 2021 में फिल्म 'तूफान' में काम किया था। इस फिल्म ने आज दो साल पूरे कर लिए हैं। फिल्म में अभिनेता ने अभिनेत्री मृणाल ठाकुर और परेश रावल के साथ काम किया था। फिल्म के दो साल पूरे होने पर फरहान अख्तर ने फिल्म से जुड़ी यादें साझा की हैं। अभिनेता ने खास वीडियो साझा करते हुए लंबा नोट लिखा है।

विज्ञापन

साझा की यादें
फरहान अख्तर ने परेश रावल और मृणाल ठाकुर के साथ एक वीडियो क्लिप साझा की है। वीडियो में फिल्म में उनके बॉक्सर के किरदार और उनके बदले हुए लुक को दिखाया गया है। वीडियो साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा, 'एक ऐसी फिल्म, जिसने मुझे अब तक किसी भी अन्य फिल्म से ज्यादा चुनौती दी, लेकिन इसके प्यार, ताकत और लचीलेपन के संदेश ने हमें आगे बढ़ने में मदद की। 'तूफान' को दो साल मुबारक। कलाकारों और क्रू को बहुत-बहुत बधाई।



Rahul Roy: ब्रेन स्ट्रोक के बाद राहुल रॉय से मिलने नहीं पहुंचे थे महेश भट्ट, बोले- किसी ने भी नहीं पूछा हालचाल

मृणाल ठाकुर ने साझा की खुशी
अभिनेता की इस पोस्ट पर फैंस के साथ-साथ तमाम सेलेब्स ने भी बधाई दी। अभिनेता की बहन और फिल्म निर्माता जोया अख्तर ने दिल वाली इमोजी बनाकर अभिनेता को बधाई दी। वहीं एक यूजर ने कमेंट किया, 'भाग मिल्खा भाग' के बाद 'तूफान' दूसरी सबसे प्रेरणादायक फिल्म है। वहीं, मृणाल ठाकुर ने फरहान की पोस्ट को दोबारा शेयर करते हुए दिल वाली इमोजी के साथ लिखा, 'तूफान के दो साल।'

Suchitra: कभी हां कभी ना की शूटिंग के वक्त बुरी तरह रो पड़ी थीं सुचित्रा, खुलासे के पीछे की वजह जान चौंकना तय
विज्ञापन

'तूफान' की कहानी
वहीं फिल्म की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक बॉक्सर पर आधारित है और यह खिलाड़ी के राष्ट्रीय स्तर पर प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए उसके संघर्षों की कहानी बयां करती हैं। भारतीय एथलीट मिल्खा सिंह पर आधारित बायोपिक 'भाग मिल्खा भाग' की सफलता के बाद राकेश के साथ फरहान का 'तूफान' के लिए दूसरा सहयोग था। 'तूफान' में परेश रावल, सुप्रिया पाठक कपूर, हुसैन दलाल, मोहन अगाशे और दर्शन कुमार भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

Filmy Wrap: पीएम मोदी-मैक्रों के साथ दिखे माधवन और हादसे में बाल-बाल बचे आकाश, पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें