टीवी का हिट क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' में सदी के अमिताभ बच्चन मेजबानी करते नजर आते हैं। उनके इस शो में बी-टाउन के दिग्गज कलाकार भी अक्सर हॉट सीट पर बैठे नजर आते हैं। उनके इस शो में बॉलीवुड अभिनेता और उनके बेटे अभिषेक बच्चन भी कई बार नजर आ चुके हैं। साल 2017 के केबीसी एपिसोड के एक पुराने प्रोमो में अभिषेक को हॉट सीट पर बैठे अपने पिता से सवाल पूछते देखा जा सकता है।
अभिषेक ने अपने पिता और अभिनेता का परिचय देते हुए कहा, "मेरे सामने बैठे हैं मुंबई से आए श्री अमिताभ बच्चन यह एक अभिनेता हैं और हिंदी, अंग्रेजी सहित, कई भाषाओं की फिल्मों में अभिनय कर चुके हैं। इन्हे गाना गाने और काम करते रहने का बहुत शौक है।” इसके बाद अभिषेक ने खुद का जिक्र करते हुए कहा, “यह अगर आज यहां से भारी रकम जीत कर जाते हैं, तो वह राशि अपने पुत्र को देना चाहते हैं।''