फरहान अख्तर ने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'यह जानकारी ऑस्ट्रेलिया में मेरे फैंस के लिए है, अप्रत्याशित परिस्थितियों के कारण हमारे बैंड फरहान लाइव को अपना ऑस्ट्रेलिया दौरा रद्द करना पड़ा है। हम इस आने वाले वीकएंड में सिडनी और मेलबर्न की यात्रा नहीं कर पाएंगे। मैं सच में इस चीज से बहुत निराश हूं। हालांकि, जल्द ही मैं आपके खूबसूरत देश में आने और आपके लिए लाइव परफॉर्मेंस करने की उम्मीद कर रहा हूं।'
जैसे ही फरहान ने पोस्ट साझा किया, वैसे ही फैंस ने अंतिम समय में शो रद्द होने पर अपनी प्रतिक्रिया दी। जहां एक फैन ने लिखा, 'मैं आपसे मिलने के लिए बेताब था।' वहीं दूसरे ने कहा, 'इसके लिए बहुत एक्साइटेड था। आशा है कि आप और बैंड के साथ सब ठीक है। आपसे अगली बार मिलेंगे।' वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान निर्देशक के तौर पर फिल्म 'जी ले जरा' में काम करते दिखाई देंगे। फिल्म में प्रियंका चोपड़ा, आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ हैं जो पहली बार किसी फिल्म में एक साथ स्क्रीन स्पेस साझा करती नजर आएंगी।
Riteish-Genelia: पैपराजी को देखते ही रितेश और जेनेलिया के बच्चों ने कहा नमस्ते, यूजर्स बोले- अच्छे संस्कार