बॉलीवुड सेलिब्रिटिज को बहुत बार पब्लिक में मुश्किल परिस्थितियों का सामना करना पड़ता है। और कई बार ये हालात उनको बड़ा असहज कर जाते हैं। खासकर तब जब लोग फैन बनकर उनका गलत तरीके से फायदा उठाने की कोशिश करते हैं। इन हालातों का सामना कमोबेश हर किसी सेलिब्रिटी को करना पड़ा है। हाल ही में ऐसा ही एक वाक्या बी टाउन दमदार आलिया भट्ट के साथ हुआ। जिसपर यामी ने अपने साथ हुए इसी तरह की एक घटना को बताया है। जब उनके एक फैन ने बिना परमिशन उनके साथ वीडियो बना लिया। यामी इससे बहुत अपसेट हो गई थीं। अभिनेत्री ने अब इस घटना पर अपना रिएक्शन देते हुए पब्लिक में लोगों के व्यवहार को लेकर एक लाइन खींचने की जरूरत पर जोर दिया है।