बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की फिल्म ‘पठान’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फिल्म की रिलीज को 13 दिन हो गए हैं और अभी भी इसको लेकर दर्शकों के बीच क्रेज देखने को मिल रहा है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म ताबड़तोड़ कमाई कर रही है और तमाम सेलेब्स भी फिल्म जमकर तारीफ कर रहे हैं। हाल ही में फिल्ममेकर हंसल मेहता ने भी 'पठान' बन एक्शन अवतार में नजर आने वाले शाहरुख खान की जमकर तारीफ की है।