दरअसल, सिंगर टोनी कक्कड़ ने अपने इंस्टाग्राम पर जैस्मिन भसीन के साथ कुछ फोटो शेयर की हैं। इन फोटो में वह बहुत प्यार से जैस्मिन भसीन को निहारते हुए नजर आ रहे हैं। फोटो को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा है, शादी करोगी? टोनी की इस पोस्ट पर जैस्मिन भसीन ने जवाब दिया, 'मम्मी से पूछ कर बताऊंगी'। इसके साथ ही जैस्मिन ने एक लाफिंग इमोजी भी लगाया है। तो वहीं टोनी के इस पोस्ट पर उनकी बहन नेहा कक्कड़ ने कमेंट करते हुए लिखा है, 'अब तो कर ही लो शादी भैयु।' इस फोटो पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं।
इस खबर को सुनकर जैस्मिन के फैंस नाखुश नजर आ रहे हैं। दोनों के फैंस सोशल मीडिया पर आमने-सामने आ गए हैं। जैस्मिन के एक फैन ने पोस्ट पर कमेंट करते हुए लिखा, 'नहीं..'। दूसरे फैन ने कमेंट करते हुए लिखा, 'जैस्मिन अली के साथ अच्छी लगती हैं।' एक अन्य फैन ने कमेंट कर लिखा, 'अली भाई आपकी लोकेशन पता करेंगे।' वहीं, टोनी के फैंस ने कमेंट करते हुए लिखा, 'खुशखबर आने वाली है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'शादी पर आ रहे हैं हम।' बता दें कि टोनी कक्कड़ ने इस पोस्ट में अन्य कोई जानकारी नहीं दी है।
उम्मीद की जा रही है कि दोनों अगले प्रोजेक्ट में साथ नजर आ सकते हैं। क्योकि दोनों के इस म्यूजिक वीडियो की झलक पहले भी टोनी के सोशल अकाउंट पर देखने को मिल चुकी है।
यह भी पढ़ें: आखिर 20 साल छोटी मान्यता पर क्यों आ गया संजय दत्त का दिल? जानें बॉलीवुड के बाबा की प्रेम कहानी