प्रसिद्ध बंगाली गायक और गीतकार प्रतुल मुखोपाध्याय का शनिवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। पश्चिम बंगाल स्वास्थ्य विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गायक के निधन की जानकारी साझा की। प्रतुल मुखोपाध्याय ने 82 वर्ष की आयु में इस दुनिया को अलविदा कह दिया। वह सामाजिक मुद्दों को उजागर करने वाले गीतों और संगीत वाद्ययंत्रों के बिना गाने के लिए जाने जाते थे।