फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murlikant Petkar: अर्जुन अवॉर्ड मिलने पर मुरलीकांत पेटकर ने जाहिर की खुशी, जताया साजिद नाडियाडवाला का आभार

Fri, 17 Jan 2025 04:49 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इसके बाद मुरलीकांत ने 'चंदू चैंपियन' फिल्म बनाने के लिए साजिद नाडियाडवाला का आभार भी जताया। 
विज्ञापन
मुरलीकांत पेटकर-साजिद नाडियाडवाला - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत के पहले पैरालिंपिक स्वर्ण पदक विजेता मुरलीकांत पेटकर की कहानी को साजिद नाडियाडवाला ने नाडियाडवाला ग्रैंडसन एंटरटेनमेंट के तहत बड़े पर्दे पर उतारा। पद्मश्री मुरलीकांत पेटकर को उनकी ऐतिहासिक उपलब्धि के 52 साल बाद अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड मिला। इस मौके पर मुरलीकांत ने खुशी जाहिर की साथ ही साजिद नाडियाडवाला का आभार भी जताया।

विज्ञापन


मुरलीकांत ने साजिद नाडियाडवाला को कहा शुक्रिया
इस बड़ी उपलब्धि को पाकर मुरलीकांत पेटकर खुश हुए और उन्होंने कहा, 'मैं प्रतिष्ठित अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड प्राप्त करने के लिए वास्तव में अभिभूत और बहुत आभारी हूं। यह मान्यता केवल एक व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि कई अविश्वसनीय व्यक्तियों के सामूहिक प्रयास और विश्वास का प्रमाण है। मैं साजिद नाडियाडवाला जी को न केवल मेरी कहानी पर विश्वास करने के लिए, बल्कि फिल्म चंदू चैंपियन के माध्यम से मेरी कहानी को पर्दे पर दिखाने और इसके लिए अपने विश्वास और संसाधनों का निवेश करने के लिए अपना दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं।'

Kartik Aaryan: अर्जुन लाइफटाइम अवॉर्ड से सम्मानित किए जाएंगे मुरलीकांत पेटकर, कार्तिक आर्यन ने जाहिर की खुश
विज्ञापन


मुरलीकांत ने की कार्तिक की तारीफ
उन्होंने आगे कहा, 'उनके अटूट समर्थन ने बहुत कुछ बदल दिया है। मैं कबीर खान के प्रयासों का भी उल्लेख करना चाहूंगा, जिन्होंने मेरी यात्रा को सबसे प्रमाणिक तरीके से बड़े पर्दे पर लाने का काम किया और कार्तिक का, जिन्होंने मेरी कहानी को बेहतरीन तरीके से पेश किया। यह पल जितना मेरा है, उतना ही उनका भी है। मैं इस फिल्म को बनाने और मेरी कहानी से देश के इतने सारे लोगों को प्रेरित करने के लिए चंदू चैंपियन की पूरी टीम का वास्तव में आभारी हूं।'
विज्ञापन


कार्तिक ने भी जताई थी खुशी
जब मुरलीकांत पेटकर को अर्जुन अवॉर्ड देने का एलान किया गया था तो इस पर खुद कार्तिक आर्यन ने भी खुशी जाहिर की थी। उन्होंने कहा था, 'यह खबर सुनकर बहुत खुशी हुई। उनकी बायोपिक पर काम करते हुए मुझे उनके जीवन के बारे में इतने विस्तार से और करीब से पता चला कि उनकी जीत बेहद निजी लगती है। वह अपने पूरे जीवन में अटूट और दृढ़ रहे, बावजूद इसके कि नियति ने उन पर तमाम चुनौतियां डालीं। मैं कई खेल हस्तियों से मिला हूं, लेकिन मुरलीकांत सर का खेल कौशल और दृढ़ निश्चय बेजोड़ है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें