फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Suicide: मनोज पाटिल ने की सुसाइड की कोशिश, एक्टर साहिल खान पर लगाए गंभीर आरोप

Thu, 16 Sep 2021 02:47 PM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
साहिल खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन
बॉलीवुड से जुड़ी एक और बड़ी खबर आ रही है। मॉडल और प्रोफेशनल बॉडी बिल्डर मनोज पाटिल ने आत्महत्या करने की कोशिश की है। उनके इस कदम के बाद उन्हें कूपर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आत्महत्या की कोशिश से पहले उन्होंने फिल्म अभिनेता साहिल खान पर गंभीर आरोप लगाए हैं। अभी तक की रिपोर्ट के मुताबिक मनोज की हालात स्थिर है, वो खतरे से बाहर हैं। मनोज के परिवारजनों का आरोप है कि उन्होंने आत्महत्या का कदम इसलिए उठाया कि वो साहिल खान से बुरी तरह परेशान थे। 
विज्ञापन


साहिल पर लगे गंभीर आरोप
मीडिया में आई खबरों के मुताबिक मनोज पाटिल ने अभिनेता साहिल खान पर परेशान करने के आरोप लगाए थे, इसके लिए उन्होंने पुलिस थाने में रिपोर्ट भी दर्ज कराई थी। अपने सुसाइड नोट में मनोज पाटिल ने लिखा कि साहिल की प्रताड़ना और बदनामी के चलते वो ये कदम उठा रहे हैं। 

साहिल ने दी सफाई
मनोज की आत्महत्या की कोशिश के बाद साहिल खान से इस मामले पर जानकारी मांगी गई तो उन्होंने कुछ और ही कहानी बयां की। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया के जरिए उनकी मुलाकात दिल्ली के एक लड़के राज फौजदार से हुई थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मनोज पाटिल - फोटो : सोशल मीडिया
राज के मुताबिक मनोज ने उनसे 2 लाख रुपए लेकर एक्सपायर डेट के स्टेरॉयड बेचे थे। इसके चलते उसे काफी हेल्थ समस्याओं का सामना करना पड़ा। उन्हें इन एक्सपायर डेट के स्टेरॉयड्स के चलते दिल की समस्या के साथ साथ स्किन संबंधी परेशानी हो गई थी। इसको लेकर राज ने मनोज का वीडियो भी बना लिया था। 

साहिल के मुताबिक उन्होंने राज को सोशल मीडिया पर सपोर्ट किया था। साहिल के मुताबिक राज फौजदार अपनी समस्या से जुड़े सभी कागजों को पुलिस को सौंप चुका है। साहिल का कहना है कि बिना वजह इस केस में उनका नाम घसीटा जा रहा है। उन्होंने कहा कि मनोज के साथ उनका कोई संबंध नहीं है और न ही उनके और मनोज के बीच किसी तरह का कोई ट्रांजेक्शन हुआ है। 

स्टेरॉयड्स के खिलाफ लिया स्टैंड
साहिल का कहना है कि इस पूरे मामले में कहीं भी मनोज ने राज फौजदार का नाम नहीं लिया है। साहिल के मुताबिक उन्होंने तो स्टेरॉयड्स रैकेट के खिलाफ सोशल मीडिया में सिर्फ आवाज उठाई थी और राज को इंसाफ दिलाने की बात कही थी। उनका कहना है कि स्टेरॉयड्स बेचना हमारे देश में जुर्म है और अगर उन एक्सपायर स्टेरॉयड से वो लड़का मर जाता तो किसकी जिम्मेदारी थी?
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें