अभिनेत्री एवलिन शर्मा ने फैंस को खुशखबरी दी है। जल्द ही उनके घर नन्हा मेहमान आने वाला है। एक निजी चैनल से बातचीत के दौरान एवलिन शर्मा ने यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा, 'हम बहुत खुश हैं। अपने जन्मदिन पर मैं जो चाह सकती हूं उसमें यह सबसे अच्छा गिफ्ट है। हम भविष्य के हर पल के लिए तैयार हैं। एवलिन ने बताया कि बच्चे का जन्म ऑस्ट्रेलिया में होगा। इसके साथ उन्होंने अपने परिवार और दोस्तों के साथ मिलने की इच्छा भी जताई। बता दें कि 15 मई को उन्होंने ऑस्ट्रेलियन सर्जन तुषान भिंडी के साथ शादी की थी। शादी की सभी रस्में ऑस्ट्रेलिया के ब्रिसबेन में बहुत गुपचुप तरीके से हुई थीं। शादी की तस्वीर देख फैंस हैरान हो गए थे।