फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्ट चेक: निधन से पहले दिलीप कुमार ने वक्फ-बोर्ड को दान की 98 करोड़ की प्रॉपर्टी? जानिए क्या है इसकी सच्चाई

Sun, 11 Jul 2021 11:37 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिलीप कुमार ने जीते जी हिंदू बनकर कमाया-खाया और मरते समय 98 करोड़ की प्रॉपर्टी वक्फ-बोर्ड को दान कर गए।
विज्ञापन
दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूसुफ खान उर्फ दिलीप कुमार का 7 जुलाई बुधवार की सुबह निधन हो गया। दिलीप कुमार के निधन पर बॉलीवुड स्टार्स के साथ साथ देश के बड़े बड़े दिग्गज नेताओं ने भी शोक जाहिर किया। प्रधानमंत्री मोदी, राहुल गांधी, उद्धव ठाकरे जैसे तमाम राजनेताओं ने सायरा बानो को ढांढस बंधाया और दिलीप साहब के गुजर जाने पर दुख व्यक्त किया। दिलीप कुमार के निधन ने सिर्फ भारत को ही नहीं बल्कि पाकिस्तान को भी दर्द पहुंचाया है। दिलीप पाकिस्तान के पेशावर में पैदा हुए थे और उनका पुश्तैनी घर आज भी वहीं मौजूद है। उनके गुजर जाने के गम में पाकिस्तान में उनके फैंस और रिश्तेदारों ने उन्हें गैबाना नमाज ए जनाजा यानि अंतिम विदाई दी।

विज्ञापन


इसी बीच सोशल मीडिया पर दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार को लेकर कई पोस्ट वायरल हो रहे हैं। इन पोस्ट में दावा किया जा रहा है कि दिलीप कुमार ने जीते जी हिंदू बनकर कमाया-खाया और मरते समय 98 करोड़ की प्रॉपर्टी वक्फ-बोर्ड को दान कर गए।

दिलीप कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, जब सोशल मीडिया पर किए जा रहे इस दावे की सच्चाई जानने की पड़ताल की गई तो यह खबर फेक निकली। दिलीप कुमार के सोशल मीडिया हैंडलर आसिफ फारुकी ने एक निजी मीडिया वेबसाइट को बताया कि दिलीप कुमार का 98 करोड़ की प्रॉपर्टी वक्फ-बोर्ड को दान करने का दावा पूरी तरह गलत है। 
विज्ञापन

दिलीप कुमार - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उनका कहना है कि वक्फ-बोर्ड को प्रॉपर्टी या पैसों का ऐसा कोई दान दिलीप साहब ने नहीं किया था।  वहीं, मुंबई वक्फ-बोर्ड के अधिकारियों का कहना है कि दिलीप साहब की तरफ से ऐसा कोई दान वक्फ-बोर्ड को नहीं दिया गया है। ऐसे में सोशल मीडिया पर दिवंगत एक्टर दिलीप कुमार का वक्फ-बोर्ड को पैसे या प्रॉपर्टी दान करने का दावा सरासर गलत है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें