फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'ये जवानी है दीवानी' फेम एवलिन शर्मा का हुआ तलाक, अलग होने के बावजूद पति के साथ करेंगी बच्चों की परवरिश

Fri, 01 May 2026 11:51 AM IST
Sarijuddin एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Evelyn Sharma Divorce: 'साहो' और 'यारियां' जैसी फिल्मों में अपनी अदाकारी से दर्शकों का दिल जीत चुकी अभिनेत्री एवलिन शर्मा को लेकर एक खबर सामने आई है। उन्होंने पुष्टि की है कि वह अपने पति तुषान से अलग हो रही हैं।
विज्ञापन
तुषाद भिंडी, एक्ट्रेस एवलिन - फोटो : फिल्मफेयर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एक्ट्रेस एवलिन शर्मा पिछले कई वर्षों से लाइमलाइट से दूर हैं। उनकी आखिरी फिल्म 2019 में 'साहो' रिलीज हुई थी। उसी साल, उन्होंने इंडो-ऑस्ट्रेलियन डेंटल सर्जन तुषान भिंडी से सगाई की थी। 2021 में दोनों ने शादी कर ली। बाद में वे दो बच्चों के माता-पिता भी बने। अब खबर आ रही है कि एवलिन और तुषान ने अलग होने का फैसला कर लिया है।

विज्ञापन

एक्ट्रेस एवलिन - फोटो : इंस्टाग्राम@evelyn_sharma
एवलिन शर्मा ने की पति से अलग होने की पुष्टि
एवलिन ने एचटी सिटी से बातचीत में कहा 'हां, हमने अपने रिश्ते को खत्म करके अलग होने का फैसला किया है। लेकिन हम अपने बच्चों की परवरिश मिलकर करने पर पूरी तरह से ध्यान दे रहे हैं। हम उम्मीद करते हैं कि हमारी प्राइवेसी का सम्मान किया जाएगा।'

एक्ट्रेस एवलिन - फोटो : इंस्टाग्राम@evelyn_sharma
मिलकर करेंगे बच्चे की परवरिश
उन्होंने आगे कहा 'हम आपको यकीन दिलाते हैं कि यह अलगाव जितना हो सकता है, उतना शांतिपूर्ण और आपसी सहमति से हो रहा है। हम अपने जीवन के इस नए पड़ाव को अपनी पुरानी दोस्ती और मिलकर बच्चों की परवरिश करने के आधार पर आगे बढ़ा रहे हैं।'

'द डेविल वियर्स प्राडा 2' की स्क्रीनिंग में पहुंचीं हसीनाएं, कियारा से लेकर तमन्ना तक रेड ड्रेस में आईं नजर

विज्ञापन

एक्ट्रेस एवलिन - फोटो : इंस्टाग्राम@evelyn_sharma
एवलिन शर्मा का काम
एवलिन शर्मा 2012 से 2019 तक हिंदी फिल्मों में काफी एक्टिव रहीं। इस दौरान उन्होंने रणबीर कपूर और दीपिका पादुकोण की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' (2013), 'यारियां' और वरुण धवन व इलियाना डिक्रूज की फिल्म 'मैं तेरा हीरो' जैसी कई फिल्मों में काम किया।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें