राकेश रोशन का बर्थडे पोस्ट
राकेश रोशन ने इंस्टाग्राम पर ऋदान के साथ एक फोटो शेयर की और लिखा, 'देखते ही देखते वह 18 साल का हो गया।' इसके साथ ही राकेश ने ऋदान को अपना पसंदीदा युवा बताया और साथ ही जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।
कौन हैं ऋदान रोशन
ऋदान, ऋतिक रोशन और उनकी पूर्व पत्नी सुजैन खान के छोटे बेटे हैं। ऋतिक और सुजैन की शादी साल 2000 में हुई थी। उनके बड़े बेटे ऋहान का जन्म 2006 में और छोटे बेटे ऋदान का जन्म 2008 में हुआ था। दोनों 2014 में अलग हो गए थे।
ऋतिक और सुजैन
ऋतिक रोशन अभी एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ डेटिंग कर रहे हैं। सुजैन खान साल 2022 से एक्टर अर्लान गोनी के साथ रिलेशनशिप में हैं। वहीं राकेश रोशन 1970-80 के दशक में एक सफल अभिनेता रहे। बाद में उन्होंने 'करण अर्जुन', 'कहो ना... प्यार है', 'कोई मिल गया' और 'कृष' जैसी बड़ी फिल्में बनाईं।