अरसे बाद बड़े परदे पर वापसी कर रहीं एशा देओल कहती हैं, ‘इस फिल्म में मेरी भूमिका जीवन में महिलाओं के विकास को दर्शाती है। यह एक मजबूत लेकिन सरल संदेश देती है कि एक महिला सबकुछ हासिल कर सकती है। मेरा किरदार प्रभावी रूप से दर्शाता है कि कैसे एक महिला खुद को खोजती है और जीवन में कुछ बड़ा करती है।’ निर्देश सचिन सराफ की इस फिल्म में एशा देओल के हीरो होंगे, ओटीटी पर कई कामयाब वेब सीरीज में दिखते रहे अभिनेता अमित साध।
इसे भी पढ़ें- Mission Majnu: मिशन मजनू के ट्रेलर को जमकर ट्रोल कर रहे पाकिस्तानी, बर्गर को टोपी पहनाकर कह रहे- आदाब
अमित साथ की फिल्म ‘काय पो छे’ की याद करते हुए एशा देओ कहती हैं कि अमित हिंदी सिनेमा के कलाकारों की नई पीढ़ी के एक बेहतर और करिश्माई अभिनेता हैं। वह कहती हैं, ‘मैंने अजय देवगन के वेब शो 'रुद्र' के साथ अपनी वापसी की। मैं सुनील शेट्टी के साथ भी एक प्रोजेक्ट पर भी काम कर रही हूं। इन दोनों अभिनेताओं के साथ काम करते करते मैं काफी सहज हो चुकी हूं। अमित साध के साथ काम करने का ये अनुभव एक नया अनुभव होगा और मेरा विश्वास है कि हर अनुभव हमें जीवन में एक बेहतर इंसान बनने में मदद करता है।’
गौरतलब है कि निर्देशक सचिन सराफ लंबे समय तक दिग्गज निर्देशक अनिल शर्मा के सहायक रहे हैं। उन्होंने देओल परिवार के साथ अलग अलग फिल्मों के दौरान लंबा समय बिताया है। सचिन का जिक्र चलने पर एशा कहती हैं, ‘वह एक उत्साही निर्देशक हैं। मुझे यकीन है कि उनके साथ काम करना अच्छा रहेगा। फिल्म की जो कहानी उन्होंने चुनी है, वह मुझे बेहद पसंद है। मुझे भरोसा है कि ये फिल्म हम सबके लिए एक नया अनुभव लेकर आएगी।’