फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया: शर्टलेस हुए इमरान हाशमी, बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देखकर प्रशंसक हुए हैरान

Sat, 10 Jul 2021 09:03 PM IST
तान्या अरोड़ा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

  • इमरान हाश्मी ने किया बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन 
  • एब्स और टोंड बॉडी दिखाते नजर आए इमरान 
  • प्रशंसक ट्रांसफॉर्मेशन देखकर हुए हैरान 
विज्ञापन
इमरान हाश्मी - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इमरान हाश्मी ने शुरुआत से ही फिल्म जगत में अपनी फिल्मों के जरिए एक अलग पहचान बनाई है। जब इमरान इस इंडस्ट्री में आए थें तो उन्हें लोग सीरियल किसर के नाम से बुलाते थें। उनकी इस इमेज ने काफी समय तक उनका पीछा नहीं छोड़ा। इमरान हाश्मी ने अपने करियर में मर्डर, राज, गैंगस्टर, वन्स अपॉन अ टाइम इन मुंबई जैसी कई फिल्मों में काम किया। बीतते वक्त के साथ इमरान ने कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम किया।लोगों ने शुरुआत में तो उन्हें एक्शन और अलग तरह की शैली में स्वीकार नहीं किया। लेकिन धीरे-धीरे इमरान की सीरियल किसर की छवि बिलकुल मिट गई और आज वो कई अलग-अलग तरह की फिल्मों में काम कर रहें हैं।

विज्ञापन


शर्टलेस हुए इमरान हाश्मी

अब हाल ही में इमरान हाश्मी ने कुछ ऐसा किया है जिससे प्रशंसक उनकी तारीफ करते नहीं थक रहें। इमरान हाश्मी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक तस्वीर साझा की। जिसमें उनका बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन साफ-साफ नजर आ रहा है। इस तस्वीर में इमरान शर्टलेस हैं और अपने एब्स फ्लॉन्ट करते हुए नजर आ रहें हैं। 42 वर्षीय अभिनेता की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक उनकी तारीफ करने से खुद को नहीं रोक पा रहे हैं।

विज्ञापन

इमरान हाश्मी - फोटो : Instagram
तस्वीर साझा करते हुए इमरान ने लिखा ये कैप्शन

इस तस्वीर में इमरान हाश्मी जिम में खड़े हैं। उन्होंने सिर पर कपड़ा बांधा हुआ है और साथ ही मास्क लगाया हुआ है। इस तस्वीर में उनके एब्स और टोंड बॉडी नजर आ रही है। तस्वीर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए इमरान हाशमी ने कैप्शन में लिखा,'ये तो बस शुरुआत है।' इमरान हाश्मी के इस नए अवतार से प्रशंसक काफी हैरान हो गए हैं। ऐसा बहुत ही कम देखने को मिलता है कि इमरान हाश्मी ने अपनी बॉडी फ्लॉन्ट की हो या शर्टलेस फोटो साझा की हो। इमरान के इस लुक से प्रशंसक काफी इंप्रेस हैं। कमेंट बॉक्स में लोग इस अभिनेता की तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

प्रशंसकों का अंदाजा, टाइगर 3 की तैयारी कर रहें हैं इमरान

इमरान हाश्मी की इस तस्वीर को देखने के बाद प्रशंसक ये अंदाजा लगा रहें हैं कि वो टाइगर 3 की तैयारी कर रहें हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इमरान हाश्मी सलमान खान और कटरीना कैफ स्टारर फिल्म टाइगर 3'में नजर आएंगे। खबर है कि इस फिल्म में वह अहम् भूमिका में दिख सकते हैं। ये पहली बार होगा जब इमरान हाश्मी सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ स्क्रीन साझा करते हुए नजर आएंगे। एक मीडिया बातचीत में इमरान हाश्मी ने कहा था कि वो सलमान खान के साथ काम करना चाहेंगे। वो एक फ्रेंचाइजी से जुड़ना पसंद करेंगे।
 
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें