राजकुमार राव एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनको कोई भी भूमिका दे दी जाए तो वह किरदार बन जाते हैं। राजकुमार राव जल्द अब लोगों से वोट देने की अपील करते नजर आएंगे। चुनाव आयोग ने मशहूर एक्टर राजकुमार राव को अपना नेशनल आइकन बनाया है। बता दें, यह फैसला भारत निर्वाचन आयोग ने 5 राज्यों में होने वाले चुनाव से ठीक पहले लिया गया है। वहीं, राजकुमार राव से पहले चुनाव आयोग कई हस्तियों को नेशनल आइकन बना चुकी है।
अभिनेता राजकुमार राव वैसे तो कई फिल्मों में काम कर चुके हैं और उनकी कई फिल्में हिट हुई हैं, लेकिन 'न्यूटन' एक ऐसी फिल्म है जिसने उन्हें अलग पहचान दिलाई। 2017 में आई इस फिल्म के लिए राजकुमार राव को बेस्ट एक्टर के लिए नेशनल अवॉर्ड मिला था। इस फिल्म में राजकुमार राव नूतन कुमार नाम के एक सरकारी क्लर्क की भूमिका में नजर आए थे। नूतन कुमार ऐसा क्लर्क था जो निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध था। चुनाव आयोग एक्टर के इसी किरदार को भुनाने के लिए एक्टर के कंधों पर इतनी जिम्मेदारी डाली है। उन्हें उम्मीद है कि एक्टर लोगों के अंदर वोटिंग के जज्बे को जगा सकते हैं।
बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग ने इसी साल अगस्त में सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन बनाया था। लेकिन अब राजकुमार राव को नेशनल आइकन बनाने के पीछे चुनाव आयोग का अलग मकसद है। दरअसल, 5 राज्यों में जल्द ही चुवान होने वाले हैं। ऐसे में चुनाव आयोग का सबसे ज्यादा फोकस युवाओं पर है। इसलिए उसने सचिन के बाद राजकुमार राव को चुना। जिन 5 राज्यों में चुनाव होने वाला है वो हैं- छत्तीसगढ़, मिजोरम, तेलंगाना, राजस्थान और मध्य प्रदेश।
यह भी पढ़ें: गिप्पी की फिल्म कैरी ऑन जट्टा की अगली किस्त का हुआ एलान, अब नए अंदाज में मचेगा धमाल