फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एकता कपूर का खुलासा: बचपन में पिता को लेकर थी 'पजेसिव', किसी के साथ नहीं करने देती थी शूटिंग

Sun, 07 Nov 2021 02:56 PM IST
ललित फुलारा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

'द कपिल शर्मा शो' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर ने कहा, मैं पापा को लेकर बहुत पजेसिव थी। मैं उन्हें किसी के साथ शूटिंग करने नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि पिता के साथ काम करने वाली नायिकाओं को देखकर उन्हें जलन होती थी।
विज्ञापन
एकता कपूर - फोटो : instagram/ektarkapoor
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टीवी दुनिया की मशहूर धारावाहिक निर्माता एकता कपूर का कहना है कि वह बचपन में अपने पिता जितेंद्र को लेकर बहुत ही पजेसिव थीं। एकता कपूर और जितेंद्र शनिवार को द कपिल शर्मा शो में नजर आये। यहां उन्होंने कई तरह के खुलासे किये। 'द कपिल शर्मा शो' के दिवाली स्पेशल एपिसोड में एकता कपूर ने कहा, मैं पापा को लेकर बहुत पजेसिव थी। मैं उन्हें किसी के साथ शूटिंग करने नहीं देती थी। उन्होंने बताया कि पिता के साथ काम करने वाली नायिकाओं को देखकर उन्हें जलन होती थी। उन्होंने यहां तक कहा कि वह बचपन में पिता जितेंद्र की हीरोइन्स पर अटैक तक कर सकती थीं।

विज्ञापन


एकता ने कहा-  पिता सेट पर नहीं जाने देते थे
एकता कपूर ने कपिल शर्मा से कहा कि उनके पिता उन्हें सेट पर नहीं जाने देते थे। क्योंकि वह उनकी नायिकाओं पर हमला कर सकती थी। उन्होंने कहा, मुझे बहुत जलन हो रही थी, मेरे पापा के साथ कोई काम नहीं करेगा। मेरे पिता के साथ कोई बात करे, मुझे बिलकुल अच्छा नहीं लगता था। यहां तक कि अगर कोई और मेरे पिता से बात करता है, तो मुझे यह बिल्कुल पसंद नहीं आता था।
 

विज्ञापन

गौरतलब है कि एकता कपूर के पिता जितेंद्र अपने जमाने के लोकप्रिय अभिनेता रहे। उन्हें पहली समफलता फिल्म फर्ज से मिली। उन्होंने तब से नागिन (1976), धर्म वीर (1977), हिम्मतवाला (1983) तोहफा (1984) और थानेदार (1990) जैसी फिल्मों में अभिनय किया है। कपिल शर्मा के शो में दोनों ही बाप-बेटी ने कई खुलासे किये। जहां जितेंद्र ने कहा कि वह एकता कपूर के वजन को देखर उनके भविष्य को लेकर चिंतित रहते थे। वहीं एकता कपूर ने कहा कि मोटापे के कारण ही उन्होंने अभिनय के क्षेत्र में कदम नहीं रखा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें