रितेश पांडे का छठ गीत 'ललकी किरिनिया' को दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। इसे बेहद शानदार तरीके से फिल्माया गया है। इस गाने में दिख रहा है कि महिलाएं पीली साड़ी पहने छठ माई की पूजा कर रही हैं। रितेश पांडे का भोजपुरी छठ गीत 2021 वेब म्यूजिक के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है।
इस गाने के बोल तरुन पांडे ने लिखे हैं और छठ का गाना रितेश पांडे ने गाया है। वहीं म्यूजिक डायरेक्टर डी के यादव हैं। इससे पहले उनका गाना 'पान के पत्ता बाटे न पता' यूट्यूब पर रिलीज किया गया था। रितेश पांडे के साथ इस गाने में अंतरा सिंह और प्रियंका भी नजर आई थीं। यह गाना वर्ल्डवाइड रिकार्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ है।