एकता कपूर ने सायंतनी घोष का वीडियो अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर कर राधिका मदान को लताड़ लगाई। एकता कपूर ने वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, 'यह दुखद और शर्मनाक है। कलाकारों को अपने जड़ों के प्रति कोई सम्मान नहीं है। सायंतनी घोष का आभार।'
Aparna Balamurali: साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को इवेंट में जबरन छूने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई घटना
दरअसल, राधिका मदान ने इंटरव्यू में कहा था कि टीवी के दिनों में उन्हें 48 से 50 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी। जब वह स्क्रिप्ट मांगती थीं तो उनसे कहा जाता था कि आप सेट पर चलो स्क्रिप्ट गरमा गरम आ रही है। निर्देशक हर महीने बदले जाते थे। जो भी डायरेक्टर फ्री होता था, वह सेट पर आ जाता था। निर्देशक अंतिम समय में स्क्रिप्ट में बदलाव करते थे, जिसे निभाना कठिन होता था। जब उनसे कैरेक्टर के बारे में पूछा जाए तो जवाब मिलता था कि जब फिल्म करेंगे तब एक सीन के बारे में तीन दिन तक डिस्कशन करेंगे, लेकिन अभी रात को टेलीकास्ट है तो जल्दी करो।
Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे