बता दें कि इस वीडियो में शाहरुख खान का यह फैन कह रहा है, 'अगर मैं पठान मूवी नहीं देख पाऊंगा और शाहरुख खान से नहीं मिल पाऊंगा तो इस तलाब में 25 तारीख को कूदककर जान दे दूंगा। मेरा सिर्फ एक सपना था शाहरुख खान से मिलने का और पठान मूवी देखने का, लेकिन पैसा के कारण मैं पठान मूवी का टिकट नहीं ले पा रहा हूं और न ही मेरी कोई हेल्प कर पा रहा है।' आप वीडियो में देख सकते हैं कि ये शख्स एक तालाब के पास खड़े होकर वाीडियो बना रहा है और रोते-रोते हुए लोगों से मदद करने की गुहार लगा रहा है।
बता दें कि इस फिल्म से शाहरुख करीब 4 साल बाद बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं। इससे पहले शाहरुख खान साल 2018 में आनंद एम. रॉय की फिल्म 'जीरो' में नजर आए थे। शाहरुख की इस फिल्म 'पठान' में सलमान खान और ऋतिक रोशन का कैमियो भी है।
यह भी पढ़ें: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे