बॉलीवुड अभिनेत्री एकता कपूर ने हाल ही में फिल्म ‘थैंक्यू फॉर कमिंग’ के लिए ट्रोल करने वाले लोगों का करारा जवाब दिया हैं।
बॉलीवुड अभिनेत्री एकता कपूर अपने बोल कंटेंट इंडस्ट्री की उन चुनिंदा फिल्ममेकर्स में से हैं जो बोल्ड कंटेंट पर बेझिझक फिल्में और वेब सीरीज बनाती हैं। आज भी दर्शकों को किसी शो का नाम याद हो या ना हो, लेकिन एकता कपूर का नाम जरूर याद रहता है। एकता आज इंडस्ट्री की सबसे कामयाब फीमेल प्रोड्यूसर हैं। उनके कई प्रोजेक्ट्स ना सिर्फ अच्छे खासे बोल्ड रहे हैं और उनका टारगेट ऑडियंस भी अडल्ट एज के लोग ही रहे हैं। हालांकि एकता कपूर ने कभी भी अपने काम को लेकर बिना वजह आलोचना करने वाले ट्रोल्स को नजरअंदाज नहीं किया बल्कि करारा जवाब दिया है।
तो वहीं कुछ लोगों ने एकता कपूर पर भारत की संस्कृति को बिगाड़ने का आरोप लगाया। उन्हें जवाब देते हुए एकता ने लिखा, 'मेरी रोमांच की तमन्ना के चलते मैं इसे ऐसा ही चाहती थी। संस्कृति को तबाह करने के आरोपों से लेकर, भारतीय और वैश्विक प्रेस द्वारा मिल रही तारीफों तक'। बता दें कि, एकता कपूर की फिल्म 'थैंक यू फॉर कमिंग' 6 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। बॉक्स ऑफिस पर इसकी टक्कर अक्षय कुमार की 'मिशन रानीगंज: द ग्रेट भारत रेस्क्यू' से हुई थी।
यह भी पढ़ें: पान मसाला विज्ञापन से फिर जुड़े अक्षय कुमार? पोस्ट कर अभिनेता ने ही दे दिया करारा जवाब