फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Disha Patani: दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को बताया अपना गुरुजी, बोलीं- उन्होंने ही मुझे कूल और...

Wed, 20 Jul 2022 10:14 PM IST
मेघा चौधरी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। दोनों की रिलेशनशिप की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों एक दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं।
विज्ञापन
टाइगर श्रॉफ, दिशा पाटनी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी इन दिनों अपनी फिल्म 'एक विलेन रिटर्न्स' के प्रमोशन में जुटी हुई हैं। जल्द ही फिल्म सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए भी तैयार हैं। मोहित सूरी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को ट्रेलर रिलीज होने के बाद से ही दर्शकों का बढ़िया रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म के गानों को भी लोग काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान दिशा पाटनी ने टाइगर श्रॉफ को अपना गुरुजी बताया है।

विज्ञापन

टाइगर ने कूल होना सिखाया
दिशा पाटनी और टाइगर श्रॉफ को साथ में कई बार स्पॉट किया गया है। दोनों की रिलेशनशिप की खबरें आती रहती हैं, लेकिन दोनों एक-दूसरे को अच्छा दोस्त ही बताते हैं। हाल ही में दिशा पाटनी निर्देशक मोहित सूरी के साथ एक इंटरव्यू दे रही थीं। इस दौरान उनसे सवाल किया गया कि जो विनम्रता उनके अंदर दिख रही है, उसे उन्होंने डायरेक्टर साहब से सीखा या टाइगर से सीखा है। इस पर दिशा कहती हैं कि टाइगर मेरे गुरुजी हैं, उन्होंने मुझे कूल होना सिखाया है और बाकी अच्छी चीजें भी।

मोहित ने दिशा को दी थी सलाह
इसके आगे मोहित सूरी कहते हैं कि टाइगर सबसे विनम्र व्यक्ति है, जिससे मैं कभी मिला हूं। मैं वास्तव में ऐसा महसूस करता हूं और मैं गलत हो सकता हूं लेकिन मुझे लगता है कि एक अनुशासन और विनम्रता दिशा में है जो टाइगर से मिली है। इसके साथ ही मोहित ने बताया कि उन्होंने दिशा को 'मलंग' देखने के बाद कहा था कि वह बस एक खूबसूरत चेहरा नहीं हैं, उन्हें खुद को सीरीयसली लेना चाहिए। दिशा ने इस बात को समझा भी है।
विज्ञापन

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
बता दें कि 'एक विलेन रिटर्न्स' में जॉन अब्राहम, अर्जुन कपूर, दिशा पटानी और तारा सुतारिया मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। फिल्म 29 जुलाई को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। यह फिल्म मोहित सूरी द्वारा निर्देशित और टी-सीरीज और बालाजी टेलीफिल्म्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें