फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sanam Khan: हद से ज्यादा खूबसूरत है रीना रॉय की बेटी, वायरल तस्वीर देख भूल जाएंगे बाकी के स्टारकिड्स

Wed, 20 Jul 2022 08:49 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वायरल तस्वीर में सनम अपनी मां को भी मात देती नजर आ रही हैं। फोटो में मां-बेटी की शानदार केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सनम सफेद रंग की शर्ट में नजर आ रही हैं।
विज्ञापन
रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

70-80 के दशक की एक्ट्रेस रीना रॉय किसी पहचान की मोहताज नहीं। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने एक से बढ़कर एक सुपरहिट फिल्में दी हैं। रीना को उस जमाने की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में शुमार किया जाता है। फिल्मों से ज्यादा वह अपनी निजी जिंदगी की वजह से सुर्खियों में रहीं। बॉलीवुड में उनकी जोड़ी सबसे ज्यादा शत्रुघ्न सिन्हा के साथ जमी। दोनों ने एक साथ 16 फिल्मों में काम किया। इसके बाद फिल्मी गलियारों में दोनों के अफेयर की चर्चा शुरू हो गई। लेकिन कुछ समय बाद ही दोनों का ब्रेकअप हो गया और एक्ट्रेस ने पाकिस्तानी क्रिकेटर मोहसिन खान से शादी कर ली। दोनों की एक बेटी है जिसका नाम सनम खान है। हाल ही में सनम खान की फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
विज्ञापन

रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
वायरल तस्वीर में सनम अपनी मां को भी मात देती नजर आ रही हैं। फोटो में मां-बेटी की शानदार केमिस्ट्री को देखा जा सकता है। इस तस्वीर में सनम सफेद रंग की शर्ट में देखा जा सकता है। वहीं, पोनी हेयरस्टाइल उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रहा है। उनकी यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद लोगों की प्रतिक्रिया भी आनी शुरु हो गई है। एक यूजर ने सनम की तारीफ करते हुए कमेंट किया, 'मोहतरमा आप कहां थीं।' वहीं एक अन्य यूजर ने रीना को सनम से ज्यादा सुंदर बताया।
विज्ञापन

रीना रॉय - फोटो : सोशल मीडिया
रीना रॉय के एक्टिंग करियर की बात करें तो एक्ट्रेस ने अब तक कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। 'नागिन', 'जख्मी', 'कालीचरण' और 'जैसे को तैसा' जैसी फिल्मों के लिए उन्हें आज भी याद किया जाता है। एक के बाद एक कई हिट फिल्में देने के बाद साल 1976 आते-आते वह बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस बन गई थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें