फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन ने बंगाल सरकार को लिखा पत्र, कहा- 100% हो दर्शकों की संख्या

Wed, 06 Jan 2021 10:41 AM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
सिनेमा हॉल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल (West Bengal) के सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों के मालिकों ने राज्य सरकार से अनुरोध किया है कि उन्हें हॉल की सभी सीटों को भरने की अनुमति दी जाए। उन्होंने आय का हवाला देते हुए अपनी बात रखी है। सिनेमाघर के मालिक और ईस्टर्न इंडिया मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन (eastern india motion pictures association) के वरिष्ठ सदस्य रतन साहा ने कहा कि सिनेमा घरों में दर्शकों की कम संख्या के कारण फिल्म निर्माता बंगाल में फिल्में रिलीज करने में हिचक रहे हैं।

विज्ञापन


बता दें, फिलहाल सिनेमाघरों को अधिकतम 50 प्रतिशत सीटों के उपयोग की अनुमति है। अक्टूबर में सिनेमाघर खुलने के बाद से कई फिल्में रिलीज हुई हैं, लेकिन हालात में कोई बदलाव नहीं हुआ है। यहां तक कि क्रिसमस और नए साल पर भी दर्शक सिनेमाघरों में नहीं आए।

रतन साहा ने कहा कि ‘हमारा मानना है कि अधिकतम 50 प्रतिशत सीटों की शर्त समाप्त करने से हमें कम से कम सिनेमाघर के संचालन पर होने वाला खर्च पूरा करने में मदद मिलेगी।’ उन्होंने कहा कि इस संबंध में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से अनुरोध किया गया है और सिनेमाघरों के मालिकों ने लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कोविड-19 प्रोटोकॉल का सख्ती से पालन करने का फैसला लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें