फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनी लॉन्ड्रिंग मामला: यामी गौतम को ईडी का समन, FEMA से संबंधित मामले में दर्ज कराना होगा बयान

Fri, 02 Jul 2021 01:24 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को तलब किया है। 
विज्ञापन
यामी गौतम - फोटो : instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बॉलीवुड अभिनेत्री यामी गौतम को तलब किया है। उन्हें फेमा (विदेशी मुद्रा प्रबंधन अधिनियम) के तहत कथित अनियमितताओं के संबंध में अपना बयान दर्ज करने के लिए अगले सप्ताह उनके सामने पेश होने के लिए कहा है। 

विज्ञापन


 

बता दें कि यामी ने कुछ दिनों पहले ही फिल्म निर्देशक आदित्य धर संग शादी के बंधन में बंधी हैं। उन्होंने एक निजी समारोह में एक दूसरे को अपना जीवनसाथी बना लिया है। यामी और आदित्य ने 2019 में आई सफल फिल्म ‘उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक’ में साथ काम किया था। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर मे जन्मीं और चंडीगढ़ में पली-बढ़ीं यामी गौतम आने वाली फिल्म ‘दसवी’ में अभिषेक बच्चन के साथ नजर आएंगी। दिल्ली के रहने वाले धर इस समय ‘द इम्मोर्टल अश्वत्थामा’ पर काम कर रहे हैं और इसमें उनके साथ ‘उरी’ में काम कर चुके विक्की कौशल भी होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें