फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्शन में ईडी: धोखाधड़ी मामले में अभिनेता डीनो मोरिया और अहमद पटेल के दामाद की संपत्ति जब्त

Fri, 02 Jul 2021 07:54 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

 गुजरात के व्यवसायी संदेसरा बंधुओं द्वारा 14,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में अभिनेता डीनो मोरिया और दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है।
विज्ञापन
डिनो मोरिया - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुजरात के व्यवसायी संदेसरा बंधुओं द्वारा 14,500 करोड़ रुपये के बैंक ऋण धोखाधड़ी से जुड़े एक मामले में अभिनेता डीनो मोरिया और दिवंगत कांग्रेस नेता अहमद पटेल के दामाद की करोड़ों की संपत्ति जब्त की गई है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने दिवंगत कांग्रेसी नेता अहमद पटेल के दामाद, अभिनेता डीनो मोरिया और संजय खान तथा डीजे अकील की संपत्ति गुजरात स्थित दवा कंपनी स्टर्लिंग बायोटेक समूह से जुड़े धनशोधन के एक मामले में कुर्क की है।

ईडी ने कहा कि धन शोधन निरोधक अधिनियम (पीएमएलए) के तहत चार लोगों की संपत्ति कुर्क करने के शुरुआती आदेश जारी किए गए हैं। संपत्ति की कीमत 8.79 करोड़ रुपये है।

केंद्रीय जांच एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इसमें से खान की कुर्क की जाने वाली संपत्ति तीन करोड़ रुपये मूल्य की है, डीनो मोरिया की संपत्ति 1.4 करोड़ रुपये की है और डीजे अकील के नाम से लोकप्रिय अकील अब्दुलखलील बचूअली की संपत्ति 1.98 करोड़ रुपये की है जबकि पटेल के दामाद इरफान अहमद सिद्दिकी की संपत्ति 2.41 करोड़ रुपये की है।

विज्ञापन


ईडी ने कहा कि स्टर्लिंग बायोटेक समूह के भगोड़े प्रवर्तक नितिन संदेसरा और चेतन संदेसरा ने अपराध से अर्जित धन को चारों लोगों को दिया।एजेंसी ने कहा कि प्रवर्तक बंधु नितिन संदेसरा, चेतन संदेसरा, चेतन की पत्नी दीप्ति संदेसरा और हितेश पटेल को एक विशेष अदालत ने भगोड़ा आर्थिक अपराधी घोषित किया है।

धन शोधन का यह मामला 14500 करोड़ रुपये की कथित बैंक धोखाधड़ी से जुड़ा है जिसकी साजिश स्टर्लिंग बायोटेक और उसके मुख्य प्रवर्तकों और निदेशकों ने रची।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें