फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: फिल्में ना चलने पर इस शख्स से वास्तु की सलाह लेते हैं शाहरुख, बोले- 'मेरे आध्यात्मिक गुरु हैं'

Fri, 22 Dec 2023 12:59 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : social media
विज्ञापन
अभिनेता शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को दर्शकों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली रही है। वहीं, बीते दिन शाहरुख, निर्माता आनंद पंडित के 60वें जन्मदिन की पार्टी में भी शामिल हुए। निर्माता की पार्टी में शाहरुख ही नहीं इंडस्ट्री के कई दिग्गज कलाकार भी शामिल हुए थे। इस समारोह से अभिनेता का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में शाहरुख ने निर्माता को अपना 'आध्यात्मिक गुरु' बताया है। तो आइए जानते हैं किंग खान ने ऐसा क्यों कहा... 
विज्ञापन


निर्माता को लेकर कही ये बात 
वायरल वीडियो में शाहरुख, आनंद पंडित के सम्मान में भाषण देते हुए कह रहे हैं कि निर्माता उनके 'आध्यात्मिक गुरु' हैं। अभिनेता ने मजाकिया अंदाज में कहा, 'मैं और आनंद रात में उल्लू की तरह उठकर जुहू में ड्राइव करने जाते हैं। यहीं नहीं आनंद के पास इतनी संपत्ति है कि वे आसानी से बता सकते हैं। उस संपत्ति के बारे में भी निर्माता बिना सोचे बता सकते हैं, जो उनके पास नहीं है।'

यह भी पढ़ें: Salaar Twitter Review: फिल्म को देख लोगों को बाहुबली की आई याद, एक्शन-अभिनय से लेकर साउंड इफेक्ट की हुई तारीफ
विज्ञापन


आध्यात्मिक गुरु हैं निर्माता
अभिनेता ने आगे कहा कि आनंद निर्माता ही नहीं उनके 'आध्यात्मिक गुरु' भी हैं। शाहरुख ने कहा, 'वे वास्तु को अच्छी तरह से समझते हैं। जब भी मेरी कोई फिल्म अच्छा प्रदर्शन नहीं करती है तो मैं उनके पास जाता हूं। उन्हें अपने घर पर बुलाकर, चीजों को बदलने में उनकी मदद लेता हूं। मैं आनंद से कहता हूं, 'सर, मेरी पिछली वाली पिक्चर चली नहीं, कुछ कर दो। आनंद एक शीशे को चारों ओर घुमाने का सुझाव देते हैं, लेकिन सौभाग्य से मेरी फिल्में चल रही हैं।'
विज्ञापन


डंकी की स्टार कास्ट
शाहरुख खान की फिल्म की बात करें तो 'डंकी' का निर्देशन राजकुमार हिरानी ने किया है। इस फिल्म के जरिए निर्देशक राजकुमार हिरानी और शाहरुख खान पहली बार साथ काम कर रहे हैं। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है। इस फिल्म में शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं।

यह भी पढ़ें: Salaar Part 2: जल्द आएगी 'सलार पार्ट 2 शौर्यांग पर्वम', प्रभास की 'सलार पार्ट वन सीजफायर' में हुआ एलान
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें