शाहरुख खान की बहुप्रतीक्षित फिल्म 'डंकी' की रिलीज में महज सात दिन बाकी हैं। सुपरस्टार अपनी इस वर्ष की तीसरी रिलीज के लिए पूरी तरह तैयार हैं। अभिनेता ने काउंटडाउन जारी रखा है, और आए दिन फिल्म से जुड़ा नया पोस्टर और अपडेट साझा कर फैंस के उत्साह को बढ़ा रहे हैं। शाहरुख खान अपनी आगामी फिल्म के गाने 'लुट पुट गया' को रीक्रिएट करते हुए अपने प्रशंसकों के वीडियो को रीट्वीट करने में व्यस्त हैं। इसी कड़ी में उन्होंने दिग्गज क्रिकेटर क्रिस गेल का डांस वीडियो पोस्ट कर दिलचस्प कैप्शन से लोगों का दिल जीत लिया है।
'लुट पुट गया' पर क्रिस गेल का धांसू डांस
शाहरुख खान अपने एक्स (पहले ट्विटर) पर फैंस के वीडियो शेयर कर रहे हैं, और उनसे बातचीत भी कर रहे हैं। इसी बीच अभिनेता के फैन क्लब ने क्रिस गेल का 'डंकी' के गाने 'लुट पुट गया' पर डांस करते हुए एक वीडियो साझा किया है। वीडियो में वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाहरुख के स्टेप्स को बखूबी कॉपी करते नजर आ रहे हैं। वहीं, जब शाहरुख खान ने वीडियो देखा तो वह भी खुद को इस पर प्रतिक्रिया देने से नहीं रोक पाए।
Jaya Prada: ESIC मामले में जयाप्रदा को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने सजा पर लगाई रोक
शाहरुख खान हुए क्रिस गेल के मुरीद
शाहरुख खान ने फैन क्लब के जरिए साझा किए गए क्रिस गेल के डांस वीडियो को रीट्वीट किया। इसके साथ अभिनेता ने लिखा, 'और यूनिवर्स बॉस ने इसे पार्क के बाहर हिट किया, वैसे ही जैसे वे कर सकते हैं। धन्यवाद क्रिस गेल, हम मिलेंगे और करेंगे लूट पुट गया...जल्द ही एक साथ डांस करेंगे, हा हा।' इस ट्वीट पर मनोरंजन और खेल दोनों जगत के फैंस दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
No More Tears: सलमान की पूर्व प्रेमिका का शानदार मिशन, ‘बस, अब आंसू नहीं’ की कामयाबी देख आप भावुक हो उठेंगे
'डंकी' का निर्देशन, स्टारकास्ट और रिलीज
'डंकी' निर्देशक राजकुमार हिरानी के साथ शाहरुख खान का पहला सहयोग है। 'डंकी' एक कॉमेडी-ड्रामा फिल्म है, जिसमें शाहरुख खान के अलावा तापसी पन्नू, बोमन ईरानी, विक्की कौशल, विक्रम कोचर और अनिल ग्रोवर जैसे सितारे भी अहम भूमिका में हैं। फिल्म हिरानी, अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों द्वारा सह-लिखित है। मूवी 21 दिसबंर, 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।