फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shah Rukh Khan: मुंबई एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करते नजर आए शाहरुख खान, वीडियो वायरल

Thu, 30 Nov 2023 09:07 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट परिसर में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शाहरुख खान हिंदी फिल्म इंडस्ट्री के सबसे बड़े सितारों में से एक हैं। एक्टिंग के अलावा अभिनेता को उनके विनम्र स्वभाव के लिए भी जाना जाता है। हाल ही में उन्हें मुंबई के हवाई अड्डे पर सुरक्षा जांच का धैर्यपूर्वक इंतजार करते हुए देखा गया। किंग खान का यह अंदाज फैंस का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

विज्ञापन

Allu Arjun: तेलंगाना चुनाव के दौरान फैन की मदद करते दिखे अल्लू अर्जुन, वीडियो देख हो रही 'पुष्पा' की तारीफ 

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
एयरपोर्ट पर दिखे शाहरुख
शाहरुख अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ एयरपोर्ट परिसर में पहुंचे थे। सोशल मीडिया पर एक्टर की कई तस्वीरें और वीडियो सामने आए हैं, जिनमें वे पूरी तरह से काले रंग की ड्रेस में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक पैंट के साथ ब्लैक जैकेट पहना रखा था और अपने लुक को ब्लैक शेड्स और हेयर बैंड से कंपलीट किया था। वायरल वीडियो में शाहरुख को एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के लिए धैर्यपूर्वक इंतजार करते देखा जा सकता है।

शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया
फैंस जमकर कर रहे तारीफ
जांच के दौरान अभिनेता अपने दस्तावेज़ दिखाते हुए बड़ी सी मुस्कान के साथ नजर आए। वीडियो के सोशल मीडिया पर वायरल होने के तुरंत बाद फैंस जमकर कमेंट करने लगे। फैंस अभिनेता के विनम्र स्वभाव की जमकर प्रशंसा कर रहे हैं।  वर्क फ्रंट की बात करें तो  शाहरुख जल्द ही निर्देशक राजकुमार हिरानी की आगामी फिल्म 'डंकी' में दिखाई देंगे। हाल ही फिल्म का टीजर और पहला गाना रिलीज किया गया था, जिसे दर्शकों की सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है।
विज्ञापन

डंकी - फोटो : सोशल मीडिया
डंंकी में नजर आएंगे किंग खान
पठान और जवान के बाद यह इस साल आने वाली शाहरुख खान की तीसरी फिल्म है। उम्मीद जताई जा रही है कि यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित होगा। डंंकी 21 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। फिल्म में तापसी पन्नू और विक्की कौशल भी अहम किरदारों में नजर आने वाले हैं। बड़े पर्दे पर इसका मुकाबला प्रभास की सालार से होने वाला है।
Tiger vs Pathaan: टाइगर वर्सेस पठान को लेकर आया बड़ा अपडेट, फिल्म के लिए फैंस को करना होगा और इंतजार
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें