दो फिल्मों को मिला अंतरराष्ट्रीय नामांकन
शाहरुख खान-स्टारर ये दोनों ही फिल्में न केवल भारत में, बल्कि विश्व स्तर पर भी दर्शकों को लुभाने में सफलता हासिल की है। दोनों फिल्मों ने कीनू रीव्स की 'जॉन विक 4' और टॉम क्रूज की 'मिशन: इम्पॉसिबल - डेड रेकनिंग' जैसी फिल्मों के साथ वल्चर के 2023 वार्षिक स्टंट अवार्ड्स में नामांकन प्राप्त किया है।
विदेश में शाहरुख का जलवा
जहां 'जवान' को एक्शन फिल्म में सर्वश्रेष्ठ स्टंट और 'द हाईवे चेज' सीक्वेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ वाहन स्टंट की श्रेणियों में नामांकन मिला। वहीं, 'पठान' को 'जेट-पैक फाइट' सीक्वेंस के लिए सर्वश्रेष्ठ एरियल स्टंट के लिए नामांकित किया गया। दोनों फिल्मों को ओवर ऑल सर्वश्रेष्ठ फिल्म श्रेणी में नामांकन भी मिला। माना जा रहा है कि इन दोनों ही फिल्मों के मिले नामांकन से अब किंग खान की एक वैश्विक सुपरस्टार के रूप में स्थिति और अधिक मजबूत होगी। 'पठान', 'जवान' और 'डंकी' के साथ शाहरुख ने बॉक्स ऑफिस पर 2600 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार किया है।
Fighter: 'फाइटर' की रिलीज के लिए एक-एक दिन गिन रहे ऋतिक रोशन, फिल्म का नया पोस्टर साझा कर बढ़ाया फैंस का उत्साह