बता दें कि रवि तेजा ईडी के सामने पेश होने टॉलीवुड के छठे शख्सियत हैं। इससे पहले निर्देशक पुरी जगन्नाथ और अभिनेता चार्मी कौर, रकुल प्रीत सिंह, नंदू और दग्गुबाती राणा से पूछताछ की जा चुकी है। इस मामले में शामिल आरोपियों के साथ कुछ मशहूर हस्तियों के संदिग्ध संबंधों की जांच के तहत राणा से बुधवार को करीब सात घंटे तक पूछताछ की गई थी।
बता दें कि साल 2017 में तेलंगाना आबकारी और निषेध विभाग ने 30 लाख रुपये का ड्रग्स जब्त करने के बाद 12 मामले दर्ज किए थे। 11 मामलों में चार्जशीट दाखिल की गई है। बाद में प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी विभाग के मामलों में मनी लॉन्ड्रिंग के एंगल से जांच शुरू की।