फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुखद: 'ड्रीम गर्ल' अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना से निधन, 'चिड़ियाघर' और 'बालवीर' का भी रहीं हिस्सा

Fri, 04 Jun 2021 12:33 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में काम कर चुकी अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह आखिरी बार फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आईं थीं।
विज्ञापन
'ड्रीम गर्ल' एक्ट्रेस रिंकू सिंह निकुंभ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देशभर में कोरोना वायरस की दूसरी लहर अपना कहर ढा रही है। हालांकि, फिलहाल मामलों की संख्या थोड़ी कम होने लगी है। इसी बीच एंटरटेनमेंट जगत से एक और बुरी खबर सामने आ रही है। आयुष्मान खुराना स्टारर फिल्म 'ड्रीम गर्ल' में काम कर चुकी अभिनेत्री रिंकू सिंह निकुंभ का कोरोना संक्रमण के चलते निधन हो गया। वह आखिरी बार फिल्म 'हैलो चार्ली' में नजर आईं थीं। व्हिसलिंग वुड्स से पोस्ट ग्रेजुएट करने वालीं रिंकू सिंह निकुंभ को टीवी शो चिड़ियाघर और बालवीर में भी देखा गया था।

विज्ञापन


खबरों की मानें तो, रिंकू सिंह निकुंभ की कजिन बहन का कहना है, 'चंदा सिंह निकुंभ ने बताया कि 25 मई को उनको कोविड संक्रमित पाया गया था। वो होम आइसोलेशन में ही थीं। चूंकि उनका बुखार कम नहीं हो रहा था, इसलिए हमने कुछ दिनों के बाद अस्पताल ले जाने का फैसला किया। अस्पताल में डॉक्टरों ने महसूस नहीं किया कि उसे आईसीयू बेड की आवश्यकता है और वह शुरू में एक सामान्य कोविड वार्ड में थी। अगले दिन उनको आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया। वह अपने निधन के दिन तक आईसीयू में भी ठीक हो रही थी। लेकिन वो आशा खो रही थी और उसे लगा कि वो जीवित नहीं रह सकती। वह अस्थमा की भी मरीज थीं।

चंदा सिंह निकुंभ आगे कहती हैं, 'वह काफी खुशमिजाज और एनर्जी से भरपूर थीं। यहां तक कि वह जब अस्पताल में भर्ती थीं, तब भी लोगों की मदद कर रही थीं। वह हाल में एक शूट के लिए गोवा जाने वाली थीं। लेकिन कोविड़-19 से बचाव के चलते हमने उन्हें रोक दिया था। वह घर में संक्रमित हुई थीं। उनके घर में कई लोगों की रिपोर्ट करोना पॉजिटिव आई थी जो अभी तक रिकवर नहीं हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें