फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Decibel: 'डेसिबल' के साथ बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी सिंगर डॉट, फिल्म में सनी सिंह के साथ आएंगी नजर

Wed, 19 Mar 2025 07:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

डॉट उर्फ अदिति सैगल निर्देशक विनीत जोशी द्वारा निर्देशित और विन जोस प्रोडक्शंस द्वारा निर्मित फिल्म 'डेसिबल' के साथ बड़े पर्दे पर अपनी शुरुआत करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन
'डेसिबल' में अभिनय करेंगी डॉट - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

'द आर्चीज' के लिए मशहूर सिंगर-अभिनेत्री डॉट. उर्फ अदिति सैगल आगामी साइंस-फिक्शन थ्रिलर फिल्म 'डेसिबल' में अभिनय करेंगी। विनीत जोशी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी सिंह भी हैं। इसे विन जोस प्रोडक्शंस ने प्रोड्यूस किया है। 'डेसिबल' डॉट की पहली बड़ी फिल्म है। डॉट ने इस फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की और कहा कि वह इसके लिए इंतजार नहीं कर सकती हैं।

विज्ञापन

Be Happy: 'बी हैप्पी' से लेकर 'कल हो ना हो' तक में दिखाई गई कैंसर की बीमारी, मिली जिंदगी जीने की 'आशाएं'
 

फिल्म फिल्म डॉट ने जाहिर की खुशी
डॉट ने एक बयान में कहा, 'एक संगीतकार के रूप में साउंड मेरे लिए पहले से ही बहुत जादुई और महत्वपूर्ण है, इसलिए जब मैंने 'डेसिबल' के बारे में सुना, जो अतीत को उजागर करने के लिए साउंड का उपयोग करने के बारे में एक कहानी है तो मुझे कहानी कहने के तरीके के रूप में इसमें तुरंत दिलचस्पी हो गई। यह एक बेहतरीन कहानी है, जिसके लिए मैं इंतजार नहीं कर सकती और दर्शकों के सामने यह फिल्म पेश करने के लिए उत्सुक हूं।'
Manish Goel: सीरियल ‘अनुपमा’ में मनीष गोयल की दमदार एंट्री, पुराने किरदार अनुज से तुलना पर तोड़ी चुप्पी
विज्ञापन

फिल्म की कहानी
डेसिबल साइंस फिक्शन थ्रिलर है। निर्माताओं के अनुसार, डेसिबल एक शोध वैज्ञानिक और उसके साथी की यात्रा पर आधारित है, जो डेसिबल के माध्यम से मानवीय रिश्तों की पेचीदगियों को समझते हैं। डेसिबल एक ऐसा डिवाइस है, जो अतीत से ध्वनि निकालने में सक्षम है। साइंस-फिक्शन थ्रिलर 'डेसिबल' के साथ डॉट बड़े पर्दे पर डेब्यू करेंगी। विनीत जोशी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में डॉट सनी सिंह के साथ नजर आएंगी। डॉट ने हाल ही में पुणे में ब्रिटिश संगीतकार एड शीरन के 'द मैथमेटिक्स टूर' के भारत चरण का उद्घाटन किया। 
Lisa Ray: अभिनेत्री लीजा रे ने एक एयरलाइन को लगाई फटकार; पूछा- ‘कहां है सहानुभूति’, जानें क्या है पूरा मामला 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें