फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rasha Thadani: राशा थडानी-अमन देवगन की इब्राहिम अली खान-खुशी कपूर से हुई तुलना, नेटिजन्स ने बता दी अपनी राय

Wed, 19 Mar 2025 07:16 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

हाल ही में रवीना टंडन की बेटी राशा थडानी और अजन देवगन की बहन के बेटे अमन देवगन की पहली फिल्म ‘आजाद’ थिएटर के बाद ओटीटी पर रिलीज हुई है। इस फिल्म को देखकर नेटिजन्स ने उनकी तुलना इब्राहिम अली खान और खुशी कपूर से की। राशा और अमन को बेहतर एक्टर बताया। जानिए क्या-क्या कहा नेटिजन्स ने।
विज्ञापन
राशा थडानी, अमन देगवन, खुशी कपूर, इब्राहिम अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम@rashathadani, @iakpataudi
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ओटीटी पर सैफ अली खान के बेटे इब्राहिम अली खान और श्रीदेवी की बेटी खुशी कपूर की फिल्म ‘नादानियां’ देखकर दर्शकों ने माथा पकड़ लिया। सोशल मीडिया पर इनकी एक्टिंग की काफी ट्रोलिंग हुई। हाल ही जब फिल्म ‘आजाद’ ओटीटी पर रिलीज हुई तो नेटिजन्स को इसके एक्टर्स राशा थडानी और अमन देवगन ज्यादा बेहतर लगे। 

विज्ञापन


क्या रही राशा-अमन की एक्टिंग पर नेटिजन्स की राय 
ट्विटर पर दिए गए रिव्यूज में राशा थडानी और अमन देवगन को एक बेहतर एक्टर माना गया है। एक ट्विटर यूजर का कहना है, 'इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ ओटीटी पर देखने के बाद भी मैं सोचता रहा कि आखिर मैंने ऐसा क्यों किया? जबकि ‘आजाद’ देखकर मैं काफी हद तक प्रभावित हुआ। राशा और अमन ने अच्छी एक्टिंग की है।' एक और यूजर लिखता है, ‘प्लीज ऐसे नेपो किड्स को मौका मत दो, जिनमें कोई टैलेंट है ही नहीं।’ ऐसे ही कई कमेंट्स नेटिजन्स ने इब्राहिम अली खान की खराब एक्टिंग को लेकर भी किए हुए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Star Kids Flop Movies: अथिया शेट्टी से लेकर जैकी भगनानी तक, बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रहीं इन स्टारकिड्स की फिल्में 

‘आजाद’ बॉक्स ऑफिस पर नहीं चली 
राशा थडानी और अमन देवगन की एक्टिंग की तारीफ नेटिजन्स जरूर ओटीटी पर फिल्म देखने के बाद कर रहे हैं। लेकिन थिएटर में यह फिल्म नहीं चली, फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर निराशाजनक प्रदर्शन किया था। जबकि इस फिल्म में अजय देवगन ने भी एक अहम किरदार निभाया था। इस फिल्म के निर्देशक अभिषेक कपूर थे। 

ये खबर भी पढ़ें:Rasha Thadani: कैसा है राशा थडानी का उनके भाई-बहनों के साथ रिश्ता? कहा- पूजा दीदी और मैं…  

‘नादानियां’ के बाद भी इब्राहिम के पास अगली फिल्म 

विज्ञापन

इब्राहिम अली खान की फिल्म ‘नादानियां’ को लेकर चाहे ट्रोलिंग हो रही हो लेकिन इस नए एक्टर के पास अगली फिल्म भी है। इस फिल्म का नाम ‘सरजमीं’ है। इसमें काजोल जैसे उम्दा अदाकारा भी हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें