फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

DON 3: क्या आने वाला है शाहरुख खान के डॉन का सीक्वल? फिल्ममेकर ने किया ट्वीट

Sat, 04 Jun 2022 03:14 PM IST
वर्तिका तोलानी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
डॉन 3 - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

2018 से बड़े पर्दे से दूरी बनाने के बाद अब शाहरुख खान बैक-टू-बैक अपनी अपकमिंग फिल्मों का अनाउंमेंट कर रहे हैं। 2023 में किंग खान की पहले 'पठान', फिर 'जवान' और उसके बाद 'डंकी' रिलीज होने के लिए पूरी तरह तैयार है। वहीं अब खबरें आ रही हैं कि 2006 में रिलीज हुई शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' का सीक्वल आने वाला है। 

विज्ञापन

फिल्ममेकर ने किया ट्वीट
दरसअल, फिल्ममेकर रितेश सिधवानी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अभिनेता, लेखक और निर्देशक फरहान अख्तर की एक तस्वीर साझा की। इस तस्वीर में फरहान लैपटॉप पर काम करते नजर आ रहे हैं। पोस्ट साझा करते हुए रितेश ने लिखा, 'आईडिया को लैपटॉप में उतारते वक्त भी फरहान अख्तर 100 फीसदी ध्यान केंद्रित करते हुए। फरहान, लंबे अंतराल के बाद राइटर मोड में वापस आ गए हैं। बताइए, वह क्या काम कर रहा है ...'

फैंस ने किया रिएक्ट
फिल्ममेकर रितेश सिधवानी के पोस्ट करने के बाद से ही फैंस लगातार उनकी पोस्ट पर कमेंट कर रहे हैं। क्योंकि 2006 में आई शाहरुख खान की फिल्म 'डॉन' को रितेश साधवानी और फरहान अख्तर ने ही प्राेड्यूस किया था, इसलिए फैंस यह अटकलें लगा रहे हैं कि फरहान अख्तर डॉन के सीक्वल पर काम कर रहे हैं। पढ़िए ट्वीट यूजर्स के कमेंट्स...

विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें