फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जन्मदिन: फिल्मों में आने से पहले थियेटर करते थे दिव्येंदु शर्मा, मिर्जापुर के 'मुन्ना भैया' बन दिखाया 'भौकाल'

Fri, 18 Jun 2021 03:14 PM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में मुन्ना का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा इन दिनों दर्शकों की पसंद बने हुए हैं।
विज्ञापन
दिव्येंदु शर्मा - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वेब सीरीज 'मिर्जापुर' में मुन्ना का किरदार निभाने वाले अभिनेता दिव्येंदु शर्मा इन दिनों दर्शकों की पसंद बने हुए हैं। अभिनेता दिव्येंदु शर्मा बॉलीवुड के उन कलाकारों में से हैं जिन्होंने साइड रोल से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखा। साल 2011 में ‘प्यार का पंचनामा’ से दिव्येंदु ने बॉलीवुड में कदम रखा था और इस फिल्म में उनके किरदार को दर्शकों ने खूब सराहा था। लेकिन इसके बावजूद दिव्येंदु का करियर उतना सफल नहीं हो पाया, जितनी कि उन्हें उम्मीद थी। उन्होंने ‘चश्मे बद्दूर’, ‘टॉयलेट : एक प्रेम कथा’ और ‘बत्ती गुल मीटर चालू’ जैसी फिल्मों में भी काम किया, लेकिन इसके बाद भी उन्हें ज्यादा नोटिस नहीं किया गया। हालांकि, पिछले साल आई सीरीज ‘मिर्जापुर’ में सबका ध्यान आकर्षित करने में दिव्येंदु फिर से एक बार कामयाब रहे।

दिव्येंदु का जन्म 19 मई 1983 को हुआ था। अभिनेता ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई दिल्ली से की और फिर ने मायानगरी मुंबई की ओर रूख लिया। करियर के शुरूआती दौर में एक्टर ने कई विज्ञापनों में काम किया। बता दें कि एक्टर बॉलीवुड इंडस्ट्री में कदम रखने से पहले एफटीआईआई के स्टूडेंट भी रह चुके हैं।

विज्ञापन

दिव्येंदु शर्मा - फोटो : Instagram
दिव्येंदु शर्मा को पहले वर्जिन मोबाइल, बिड़ला सन लाइफ और फिडेलिटी म्यूचुअल फंड जैसे ब्रांडों के कई विज्ञापनों में देखा गया था।दिव्येंदु शर्मा पहली बार माधुरी दीक्षित की कमबैक फिल्म 'आजा नच ले' में एक साइड रोल में दिखाई दिए। उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म 'प्यार का पंचनामा' थी जिसमें उन्होंने लिक्विड नामक किरदार निभाया था।

 
विज्ञापन

दिव्येंदु शर्मा - फोटो : Instagram
फिल्म में उनकी भूमिका के लिए उन्होंने मोस्ट प्रॉमिसिंग न्यूकमर-पुरुष के लिए स्क्रीन अवार्ड जीता था। उन्होंने डेविड धवन की 'चश्मे बद्दूर' की रीमेक में कवि ओमी की भूमिका भी निभाई। सीरीज मिर्जापुर में मुन्ना की उनकी भूमिका को काफी सराहा गया। बता दें कि फिल्म "प्यार का पंचनामा" और "दिल्ली वाली जालिम गर्लफ्रेंड" जैसी फिल्मों में काम करने वाले एक्टर भले ही फिल्मों में अपनी गर्लफ्रेंड से धोखा खाते आए हो, लेकिन रियल लाइफ में वह इस मामले में काफी लकी रहे। देव्येंदु ने अपने कॉलेज की बेस्ट फ्रेंड से ही शादी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें