अभिनेत्री ने अपने पोस्ट में यह भी बताया कि इन 14 लोगों ने ना केवल उनका शारीरिक रूप से बल्कि भावनात्मक और मानसिक रूप से भी उत्पीड़न किया हौ। रेवती ने सिद्दीकी के अलावा इस लिस्ट में मशहूर निर्देशक राजेश का नाम भी लिखा है, जो कई नेशनल और स्टेट लेवल पर अपनी फिल्मों के लिए अवॉर्ड्स जीत चुके हैं। रेवती ने इस लिस्ट में डेमोक्रेटिक यूथ फेडरेशन ऑफ इंडिया के नेता नंदु अशोकण समेत पुलिस विभाग से लेकर कई प्रोफेशन से जुड़े लोगों का नाम दिया है, जिनमें एक डॉक्टर भी है। अभिनेत्री के खुलासे के बाद कुछ लोगों ने उनके इस कदम को पब्लिसिटी स्टंट बताया तो वहीं कुछ ने उनका खुलकर समर्थन किया।
गौरतलब है कि रेवती संपत मलयालम फिल्म इंडस्ट्री का एक जाना माना नाम हैं। रेवती ने फिल्म पटनागढ़ से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। उन्हें साल 2018 में विष्णु उद्यन द्वारा निर्देशित फिल्म वक्त से इंडस्ट्री में एक अलग ही पहचान हासिल हुई थी। उनकी फिल्म पटनागढ़ इस फिल्म के एक साल बाद रिलीज हुई थी। एक्टिंग के अलावा रेवती सामाजिक कार्यकर्ता के तौर पर भी काम करती हैं।